Big Newsदेशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशराज्‍य

PRIMEMINISTER-प्रधानमंत्री 31 को भोपाल आएंगे

5 किलोमीटर क्षेत्र नो-फ्लाई जोन घोषित

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल आगमन के दृष्टिगत उनके Z+ सुरक्षा दर्जे एवं SPG सुरक्षा कवर को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था के लिये आदेश जारी किये गये हैं।

पुलिस उपायुक्त, आसूचना एवं सुरक्षा नगरीय पुलिस सुश्री सोनाक्षी सक्सेना द्वारा जारी आदेश में प्रधानमंत्री श्री मोदी का भ्रमण कार्यक्रम 31 मई को जम्बूरी मैदान में प्रस्तावित है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल से 05 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून एवं अन्य फ्लाईंग ऑब्जेक्ट्स के उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

यह प्रतिबंध 31 मई शनिवार को प्रातः 6 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा। उक्त क्षेत्र को “रेड ज़ोन” तथा “नो-फ्लाई ज़ोन” घोषित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कमर्शियल फ्लाइट्स इस प्रतिबंधात्मक आदेश से मुक्त रहेंगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button