Big Newsडॉ. मोहन यादव CM MPदेशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशराज्‍य

Tiranga-Yatra-तिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, 100+ नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं की श्रृंखला में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 13 अगस्त को विशाल नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में यह यात्रा सुबह 11 बजे बोट क्लब, बड़े तालाब से प्रारंभ होगी।

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने बताया कि इस भव्य आयोजन में सैकड़ों नावें तिरंगे के साथ शामिल होंगी और हजारों देशभक्त नागरिक तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनेंगे। बड़े तालाब का जल क्षेत्र तिरंगे की छटा से सराबोर होगा।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। भोपाल की बड़ी झील के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन भोपाल के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि “नभ से लेकर जल तक, हर जगह तिरंगा लहराए, यही हमारा लक्ष्य है।” भारत माता वैभव परम तक पहुंचे और देश का प्रत्येक नागरिक देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो, इसी उद्देश्य से यह भव्य यात्रा आयोजित की जा रही है।

मंत्री श्री विश्वास सारंग ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण
नौका तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर मंत्री श्री सारंग ने जिला प्रशासन, खेल विभाग के अधिकारियों, पुलिस एवं एसडीआरएफ के अधिकारियों के साथ बोट क्लब एवं बड़े तालाब क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, नावों के संचालन, गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की तैनाती, पार्किंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन में शामिल होने वाले नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएं।

सैकड़ों नावों पर लहराएगा तिरंगा
नौका तिरंगा यात्रा में विभिन्न नावों पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रतिभागी शामिल होंगे। बड़े तालाब के जल क्षेत्र में तिरंगे से सजी सैकड़ों नावों का भव्य दृश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रदर्शित करेगा। आयोजन में युवाओं, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

मंत्री श्री सारंग ने प्रदेशवासियों से इस ऐतिहासिक और भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button