Big Newsडॉ. मोहन यादव CM MPदेशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशराज्‍य

Singroli-सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार प्रदेश के हर जिले के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज का दिन सिंगरौली जिले के विकास, गौरव और जनकल्याण को समर्पित रहा है। हम सिंगरौली को प्रदेश का सबसे विकसित और आधुनिक शहर बनायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को सिंगरौली महोत्सव (नगर गौरव दिवस – 2026) के अवसर पर चून कुमारी स्टेडियम, बैढ़न में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का भी विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं और भोजशाला में मां वाग्देवी (सरस्वती) का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। प्रदेश में सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और जनमानस को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के लिए प्रत्येक नगर में गीता भवन के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंगरौली केवल ऊर्जा उत्पादन का प्रमुख केंद्र ही नहीं, विकास, संस्कृति और नई संभावनाओं का भी मजबूत केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि सिंगरौली महोत्सव और नगर गौरव दिवस जैसे आयोजन जिले की पहचान, सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाने का बड़ा माध्यम हैं, जिन्हें आगे भी हर साल हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, मध्यप्रदेश गृह एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री ओम जैन, विधायक सिंगरौली श्री रामनिवास शाह, विधायक देवसर श्री राजेंद्र मेश्राम, विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम, विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक एवं नगर निगम महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल भी मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button