Big Newsडॉ. मोहन यादव CM MPदेशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशराज्य
Panchyatraj-पंचायत राज संस्थाएं लोकतंत्र की सशक्त आधारभूत इकाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने में पंचायत राज संस्थाएं लोकतंत्र की सशक्त आधारभूत इकाई हैं। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण, स्थानीय स्वशासन, जनभागीदारी, पारदर्शिता, डिजिटल सशक्तिकरण और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में पंचायत राज व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।



