खेलदेशप्रमुख समाचारराज्‍य

एमपी के खेल पुरस्कार 2022 के लिए आवेदन आमंत्रित

"अनुदान" ऐप पर करें ऑनलाइन आवेदन

Story Highlights
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त मध्यप्रदेश के वर्ष 2022 के सर्वोच्च खेल पुरस्कार एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, लाइफ़टाइम अचीवमेंट एवं स्वर्गीय प्रभाष जोशी पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त

 

मध्यप्रदेश के वर्ष 2022 के सर्वोच्च खेल पुरस्कार एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, लाइफ़टाइम अचीवमेंट एवं स्वर्गीय प्रभाष जोशी पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है।

खेल पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के “अनुदान” ऐप पर किए जा सकते हैं। आवेदन विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक अथवा सीधे http://anudan.dsywmp.gov.in पर भी किये जा सकते हैं।

खेल और युवा कल्याण विभाग के नवीन पुरस्कार नियम 2021 के अनुसार विगत 5 वर्षों (एक अप्रैल 2017-31 मार्च 2022) में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साहसिक खेल (समुद्र, ज़मीन एवं वायु आधारित) के खिलाड़ियों को विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार दिये जायेंगे।

आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी प्रति जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो के साथ खेल प्रमाण-पत्र एवं अन्य अभिलेखों की छाया प्रति संबंधित जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय/संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण टी.टी. नगर स्टेडियम भोपाल में 16 अगस्त तक जमा कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन मान्य नहीं किए जाएंगे।

सर्वोच्च राज्य खेल पुरस्कार एकलव्य में 15 खिलाड़ियों को एक-एक लाख रूपये दिए जाएंगे। विक्रम पुरस्कार 12 खिलाड़ियों को 2-2 लाख रूपये, विश्वामित्र पुरस्कार तीन प्रशिक्षकों को 2-2 लाख रुपये, मलखंब खेल के लिए दिए जाने वाले स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार के लिए 2 लाख रूपये तथा लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए दो लाख रूपये का पुरस्कार निर्धारित है।

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button