देशप्रमुख समाचारराज्‍य

वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व सीएम उमा भारती से मिले

CM शिवराज ने छुए पैर, उमा ने दुलारते हुए आशीर्वाद दिया:​​​​​​​बोलीं- मैं पहली लाड़ली बहना;आज महिलाओं के खातों में 1000 रु. ट्रांसफर होंगे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार आज 10 जून 2023 को शाम जबलपुर से प्रदेश की 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक अकाउंट में एक -एक हजार रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे।

मुख्यमंत्री ने राज्य की पूर्व सीएम उमा भर्ती के पैर छुए, तो बड़ी बहन की तरह उमा ने उन्हें दुलारा और आशीर्वाद दिया। उमा बोलीं, मैं पहली लाड़ली बहना हूं। CM ने उमा को गिफ्ट भी दिया।

स्मार्ट पार्क में पौधरोपण के बाद मुख्यमंत्री ने बताया की , आज का दिन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया है। ‘लाड़ली बहना योजना’ में 1 करोड़ 25 लाख बहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। कुछ बहनें अगर रह गईं, तो सुधार करके फिर पैसे डाले जाएंगे। ये चुनाव को देखते हुए योजना नहीं बनाई गई।

 

उमा भारती ने ट्वीट कर कहा, CM मेरे घर के सामने प्रतिदिन पेड़ लगाने के लिए आते हैं, लेकिन आज ‘लाड़ली बहना योजना’ प्रारंभ करने से पहले मेरे निवास पर उनका आगमन हुआ। मैंने उनका अभिनंदन करके उनको इस योजना के लिए मध्यप्रदेश की बहनों की ओर से शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इस प्रकार से मैं मध्यप्रदेश की पहली ‘लाड़ली बहना’ बन गई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उमा भारती से उनके बंगले पर पहुंचकर मुलाकात की। साथ में BJP प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी पहुंचे। उमा ने कहा, CM को मध्यप्रदेश की बहनों की ओर से शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उमा भारती से उनके बंगले पर पहुंचकर मुलाकात की। साथ में BJP प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी पहुंचे। उमा ने कहा, CM को मध्यप्रदेश की बहनों की ओर से शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री आज शाम 6 बजे जबलपुर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 1 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1-1 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे। BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आज दिवाली जैसा माहौल बनेगा। लाड़ली बहना योजना में बहनों को आज लाभ मिलेगा।

क्या है योजना

5 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत करने की घोषणा की गई।
25 मार्च 2023 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई।
आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 रही।
पहली सूची 1 मई और अंतिम सूची 31 मई को जारी की गई।
1 मई से 15 मई तक अंतिम सूची पर प्राप्त आपत्तियां ली गईं।
आपत्ति निराकरण 16 मई से 30 मई तक किया गया।
1 जून से पात्र बहनों को स्वीकृति पत्र वितरण प्रारंभ किए गए।
महिलाओं के खाते में शगुन के रूप में एक रुपए 1 जून डाले गए।
अब हर माह 10 तारीख को 1 हजार रुपए बहनों के खाते में आएंगे।
1 साल में कुल 12 हजार रुपए बहनो के खातों में पहुंचेंगे।
सवा करोड़ बहनों के खातों में एक वर्ष में राज्य सरकार लगभग 15 हजार करोड रुपए अंतरित करेगी।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए कुल 1 करोड़ 25 लाख 33 हजार 143 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
योजना अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख से अधिक महिलाओं के खाते आधार और डीबीटी से लिंक किए गए।
भोपाल में इन जगहों पर होंगे कार्यक्रम
लाड़ली बहना योजना के तहत भोपाल में छह जगहों पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इनमें वार्ड-12 के कम्युनिटी हॉल नारियलखेड़ा, वार्ड-13 के शॉपिंग सेंटर टीला जमालपुरा, वार्ड-31 के प्लेटिनम प्लाजा, वार्ड-49 के मंगल भवन ई-6 जनता कॉलोनी, वार्ड-50 के लक्ष्मण नगर और वार्ड-54 स्थित बागसेवनिया शामिल हैं। इन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button