Big Newsटेक्नोलॉजीडॉ. मोहन यादव CM MPदेशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशराज्‍य

India-Telecom Service-भारत टेलीकॉम सर्विस के सबसे बड़े उपभोक्ता से सर्विस प्रोवाइडर के रूप में आगे बढ़ रहा है – केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधियाने कहा कि अतिथि देवो भव: मध्यप्रदेश की परंपरा रही है। आज जो निवेशक अतिथि के रूप में पधारे हैं, वे भविष्य में मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाकर यही के निवासी भी बनेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास का नक्शा तैयार हुआ है, संकल्प, निष्ठा के साथ एक क्रांति पैदा हुई है, जिसकी नींव 12 वर्ष पहले प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृ्त्व में रखी गई थी। दूरसंचार के क्षेत्र में भारत तेज गति से आगे बढ़ा है। वर्ष 2014 से पहले देश में केवल 6 करोड़ ब्रॉडबैंड उपभोक्ता थे। आज इनकी संख्या 16 गुना बढ़कर 102 करोड़ हो चुकी है। इंटरनेट कनेक्शन भी 25 करोड़ से बढ़ते हुए आज 110 करोड़ तक पहुंचे हैं। स्मार्टफोन और इंटरनेट की सुविधा से अब दुनिया के किसी भी कोने में सम्पर्क हर व्यक्ति के लिए सरल हुआ है। देश में 4जी कनेक्टिविटी 99 प्रतिशत गांवों और प्रत्येक जिले तक पहुंच गई है। भारत ने 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व प्रगति की है। देश में 50 करोड़ उपभोक्ता 5जी इस्तेमाल करते हैं। भारत 6जी इंटरनेट सुविधा के विकास में भी दुनिया का नेतृत्व करेगा। बदलते माहौल में भारत टेलीकॉम सर्विस के सबसे बड़े उपभोक्ता से सर्विस प्रोवाइडर के रूप में आगे बढ़ रहा है।

ग्वालियर में उद्योग-व्यापार की लंबी परंपरा रही है
केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि देश में स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) विकसित किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि आज ग्वालियर में भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार के सहयोग से टेलीकॉम मैन्यूफैक्चरिंग जोन आकार ले रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में देश के कई राज्यों से टीएमजेड में निवेशकों के आने का सिलसिला जारी है। ग्वालियर की अपनी संगीत, कला, संस्कृति और प्राचीन विरासत रही है। ग्वालियर में उद्योग-व्यापार की लंबी परंपरा रही है। ग्वालियर देश के मध्य में स्थित होने के कारण बेहतर कनेक्टिविटी रखता है। दिल्ली से ग्वालियर की दूरी भी कम है, एक्सप्रेसवे का निर्माण यात्रा के समय को कम करेगा। ग्वालियर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी है, जहां से टीएमजेड की दूरी मात्र 20 मिनट है।

निवेशक हमारे डेवलपमेंट पार्टनर हैं
मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने कहाकि हमारे लिए निवेशक, डेवलपमेंट पार्टनर हैं। हमने 2047 तक विकसित मध्यप्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसे केवल निवेशकों के आधार पर प्राप्त नहीं किया जा सकता है, इसके लिए डेवलपमेंट पार्टनर की जरूरत है। मध्यप्रदेश में निवेश करने वाले सभी उद्योगपति विकास यात्रा में हमारे साझेदार हैं। प्रदेश का ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सचिवालय दिसंबर से अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करने लगेगा। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है, जहां सभी आवश्यक क्लियरेंस ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। निवेशकों को किसी भी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। निवेशकों को सही समय पर सुविधाएं मिले, यही हमारा लक्ष्य है। राज्य सरकार ने ग्वालियर में युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज के नए कोर्स डिजाइन करने की योजना बनाई है। इन पाठ्यक्रमों का विकास और क्रियान्वयन कंपनियों की जरूरत के अनुसार किया जाएगा।

भारत कई सालों से टेलीकॉम सेवाओं का सबसे बड़ा उपभोक्ता है
केन्द्रीय संचार मंत्रालय के अपर सचिव श्री श्यामल मिश्रा ने कहा किभारत कई सालों से टेलीकॉम सेवाओं का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के आधार पर दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम सेक्टर में शोध, नवाचार, डिजाइन को प्रोत्साहन दिया है। हम भारत को टेलीकॉम सेक्टर में सबसे बड़ा हब बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत सरकार ने ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्यूफैक्चरिंग जोन के विकास के लिए पहले चरण में 493 करोड़ की सहायता प्रदान की। मध्यप्रदेश की उद्योग मित्र नीतियों के कारण टीएमजेड प्लग एंड प्ले मॉडल के रूप में विकसित होगा, जहां रिसर्च एंड डेवलपमेंट की सभी सुविधाएं होंगी। दूसरे फेस का शुभारंभ भी हो रहा है। टीएमजेड मध्यप्रदेश के युवाओं को रोजगार देगा और टेलीकॉम सेक्टर में ग्लोबल हब के रूप में उभरेगा। अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई ने कहा कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के लिए तेज गति से आगे बढ़ने में विश्वास रखता है। ग्वालियर टेलीकॉम मैन्यूफैक्चरिंग ज़ोन का कम समय में आकार लेना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, खेल एवं युवा कल्याण सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री प्रभुराम चौधरी और महापौर श्रीमती मालती राय तथा बड़ी संख्या में निवेशक उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button