Big Newsडॉ. मोहन यादव CM MPदेशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशराज्‍य

Food-Security-खाद्य सुरक्षा आज की बड़ी जरूरत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा आज के दौर की बड़ी जरूरत है, क्योंकि यह हम सबके उदर-पोषण से जुड़ा विषय है। ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ की सार्थकता हर नागरिक को शुद्ध, स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिलने में है। प्राकृतिक खेती अपनाने से इसमें महत्वपूर्ण योगदान होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व खाद्य सुरक्षा पर यह संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। उन्होंने इस विशेष दिवस पर प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आइए, हम सब खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता और इसके पोषक तत्वों के मानकों के प्रति सदैव जागरूक रहें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button