Big NewsGIS- BHOPALटेक्नोलॉजीदुनियादेशपर्यटनप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशराज्‍य

Dubai- Spain-दुबई – स्पेन यात्रा के दौरान कुल 9501 करोड़ रूपये का निवेश के प्रस्ताव मिले

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल में स्टेट हेंगर पर एक प्रेस वार्ता कर बताया

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल में स्टेट हेंगर पर एक प्रेस वार्ता कर बताया की दुबई और स्पेन की दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय यात्राओं से लौटकर आप सभी के समक्ष अत्यंत संतोष और आत्मविश्वास की भावना के साथ उपस्थित हूँ।
‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल मिशन 2025’ हमारी सरकार के ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष’ की दो निर्णायक अंतरराष्ट्रीय कड़ियाँ थीं, जिन्होंने मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित किया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारा भारत और सशक्त व मजबूत हो रहा है एक तरह से नये युग का भारत दुनिया के मानचित्र पर दिखाई दे रहा है। जिसका प्रत्यक्ष आभास होता है।
उन्होंने बताया की हमारा प्रयास है प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश भी देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था में कदम से कदम मिलाकर अपना अमूल्य योगदान दे।
हमारी दुबई- स्पेन यात्रा का मुख्य उद्देश्य ही मध्यप्रदेश को वैश्विक स्तर पर लाना रहा है। मध्यप्रदेश अनंत संभावनाओं वाला प्रदेश है। इस बात को हमने वैश्विक मंच पर मजबूती से रखा है।
दुबई और स्पेन यात्रा के दौरान –
दुबई में ‘इन्वेस्ट इन एमपी बिजनेस फोरम’, फ्रेंड्स ऑफ एमपी सम्मेलन और भारत मार्ट जैसे मंचों से हमने प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रस्तुत किया।
स्पेन में मैड्रिड, ला कोरोन्या और बार्सिलोना में टेक्सटाइल, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और संस्कृति जैसे क्षेत्रों की ताकत को प्रस्तुत किया गया।
यह यात्रा मध्यप्रदेश को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी।

हमारे प्रयास, खोलेंगे सफलता के द्वार
हमने मध्यप्रदेश के नव निर्माण में और युवाओं के बेहतर भविष्य की दिशा में तेजी से कदम बढाएं हैं
इसी का परिणाम है कि –
दुबई में बीएनडब्ल्यू डेवलपर्स, कोनारेस मेटल, स्पैन कम्युनिकेशंस, रिलायंस डिफेन्स जैसी कंपनियों से ₹ 5701 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले।
स्पेन में Submer Technologies, Inditex, Roca, Mercabarna जैसी कंपनियों से डिजिटल, टेक्सटाइल, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन में 3800+ करोड़ के प्रस्ताव मिले।

इन्वेस्ट इन मध्य प्रदेश बिज़नेस फोरम – दुबई एवं स्पेन
14 जुलाई को ‘दुबई में इन्वेस्ट इन मध्य प्रदेश बिज़नस फोरम का आयोजन हुआ। इसमें दुबई चैम्बर्स, भारत के वाणिज्य दूतावास और हमारे तीन प्रमुख सचिवों (उद्योग, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) ने भाग लिया।
इस फोरम में हमारे संवाद का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश को आयी 2 यू 2 के अनतर्गत एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में स्तापित करना था | इसके साथ ही भारतीय कारोबारी समुदाय, विशेषकर भारत मूल के उद्योगपतियों के समक्ष मध्य प्रदेश की प्रमुख नीतियों एवं निवेश के प्रस्तावों को दर्शाया |
प्रदेश के मुख्य औद्योगिक क्षेत्र जैसे पीएम मित्र एवं एम् एम् एल का प्रचार कर दुबई के निवेशकों में रूचि उत्पन्न की |
इसके साथ ही हरित उर्जा के लिए भी मध्य प्रदेश को भारत में प्रमुख निवेश स्थान के रूप में दर्शाया एवं पर्यटन एवं वैलनेस टूरिज्म के लिए अनेक निवेश की सम्भावानोओं पर प्रकाश डाला |
इसी प्रकार से स्पेन के मुख्यतम शहर जैसे बार्सिलोना एवं मेड्रिड में भी इन्वेस्ट इन मध्य प्रदेश बिज़नेस फोरम का आयोजन हुआ जिसमें टेक्सटाइल, परिधान , खाद्य प्रसस्करण एवं पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए मध्य प्रदेश को एक प्रमुख स्थल के रूप में एक वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया |

निवेशकों के साथ वन 2 वन मीटिंग्स – दुबई एवं स्पेन

दुबई
दुबई यात्रा (13–15 जुलाई 2025) के प्रमुख बिंदु
यात्रा का शुभारंभ दुबई के अनंतारा होटल में हुआ, जहाँ मुझे महामहिम मोहम्मद अल यमाही (अरब संसद अध्यक्ष) के साथ शिक्षा, संसदीय संवाद, युवा सहभागिता और सांस्कृतिक सहयोग जैसे अहम विषयों पर चर्चा का अवसर मिला।
उसी दिन अबूधाबी स्थित BAPS हिंदू मंदिर में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ – जो हमारे सांस्कृतिक संबंधों की अमिट निशानी है।
मैंने दुबई में रह रहे प्रवासी भारतीय उद्यमियों से व्यक्तिगत संवाद किया और उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश हेतु आमंत्रित किया।
JW Marriott होटल में आयोजित ‘Friends of MP’ सम्मेलन में 500 से अधिक प्रवासी उद्यमियों ने भाग लिया।
इस दौरान Indore International Business Network द्वारा ₹1,100 करोड़ के सामाजिक निवेश प्रस्ताव साझा किए गए।
बिजनेस फोरम और रणनीतिक प्रस्तुतियाँ:
14 जुलाई को ‘Invest in Madhya Pradesh – Business Forum’ का आयोजन हुआ। इसमें दुबई चैम्बर्स, भारत के वाणिज्य दूतावास और हमारे तीन प्रमुख सचिवों (उद्योग, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) ने भाग लिया।
मैंने स्वयं 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों से One-to-One रणनीतिक बैठकें कीं।
प्रमुख निवेश प्रस्ताव – ₹ 5,701 करोड़:
दुबई यात्रा के दौरान हमें ₹ 5,701 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।
प्रमुख निवेशकों में BNW Developers (₹2,750 करोड़), Conares Metal (₹640 करोड़), Span Communications और Alpha Mia (दोनों ₹500 करोड़), Saraf Group और Reliance Defence (प्रत्येक ₹250 करोड़) शामिल हैं। अन्य प्रस्ताव AI डेटा सेंटर, स्मार्ट सिटी, वैक्सीन R&D और फूड प्रोसेसिंग से संबंधित रहे।
रणनीतिक रुचि और साझेदारी:
दुबई में Emirates Airlines ने एविएशन ट्रेनिंग, Etisalat ने टेलीकॉम पार्क, Lulu Group ने फूड प्रोसेसिंग हब और Tata Sons ने इंदौर-दुबई फ्लाइट सहित हॉस्पिटैलिटी निवेश में रुचि दिखाई।
साथ ही BDO Edge, Future Wise Education, Adani Group, और अन्य समूहों ने लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा, डेटा, टेक्सटाइल, AI और रिन्यूएबल एनर्जी में रणनीतिक भागीदारी की इच्छा व्यक्त की।
लॉजिस्टिक्स एवं निर्यात संवाद:
15 जुलाई को मैंने भारत मार्ट और DP World का दौरा किया।
मध्यप्रदेश को लॉजिस्टिक्स और निर्यात का केंद्र बनाने हेतु मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, इनलैंड कंटेनर डिपो जैसे प्रोजेक्ट्स पर गंभीर चर्चा हुई।
पर्यटन निवेश संवाद:
EaseMyTrip, Hilton, Oberoi, Safari India जैसी कंपनियों के साथ हुई पर्यटन राउंडटेबल में मध्यप्रदेश को इको-रिसॉर्ट, हेरिटेज सर्किट, बुटीक डेस्टिनेशन और वेलनेस टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करने की संभावनाएँ उजागर हुईं।

दुबई में 30 कंपनियों के साथ व्यक्तिगत संवाद
हमारी दुबई यात्रा के दौरान कुल 30 कंपनियों के साथ व्यक्तिगत स्तर पर संवाद हुए, जिनके परिणामस्वरूप प्रस्तावित कुल ₹5,701 करोड़ का निवेश और लगभग 800 से अधिक रोजगार सृजन की संभावना है।
ये वार्ताएं औद्योगिक व सेवा दोनों क्षेत्रों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध और रणनीतिक रूप से आयोजित की गई ।”
कुल कंपनियाँ: 30
प्रस्तावित निवेश: ₹5,701 करोड़
प्रस्तावित रोजगार: लगभग 800
मुख्य निवेश क्षेत्र:
इन्फ्रास्ट्रक्चर – BNW Developers (₹2,750 करोड़)
स्टील निर्माण – Conares Metal Supply, Taurani Group
हॉस्पिटैलिटी एवं मीडिया – Span Communications, Fortune Group
वेयरहाउसिंग – Saraf Group (300 नौकरियाँ प्रस्तावित)
रक्षा एवं AI डेटा सेंटर – Reliance Defence, Radiant Edges
फूडप्रोसेसिंग एवं कोल्ड स्टोरेज – SKI Agro
अन्य क्षेत्रों में फर्नीचर निर्माण, एविएशन प्रशिक्षण, टेलीकॉम पार्क, साइबर सुरक्षा, डेटा सेंटर, स्टार्टअप फंड, शिक्षा, सतत ऊर्जा शामिल हैं।
“इन सभी मुलाकातों में हमने निवेशमैत्रीपूर्ण माहौल की गारंटी दी, स्पष्ट नीतिरूपरेखा उपलब्ध करवाई, और रोजगारसृजन के ठोस अवसरों को रेखांकित किया।”

स्पेन
स्पेन यात्रा (16–19 जुलाई 2025) के प्रमुख बिंदु
मुख्य गतिविधियाँ:
स्पेन यात्रा की शुरुआत मैड्रिड में ‘Invest in Madhya Pradesh – Business Forum’ से हुई, जिसमें 200 से अधिक कॉर्पोरेट और राजनयिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
स्पेन फिल्म आयोग के साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्म को-प्रोडक्शन एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया – जिससे स्पेनिश निर्माता अब मध्यप्रदेश में फिल्म निर्माण कर सकेंगे।
मैंने भारत के राजदूत श्री दिनेश के. पटनायक और स्पेन विदेश मंत्रालय के उप महानिदेशक श्री एमिलियो बेनीतेज़ से भी मुलाकात की। शिक्षा, संस्कृति और निवेश सहयोग के मुद्दों पर विस्तार से बात हुई।
प्रमुख औद्योगिक संवाद:
17 जुलाई को La Coruña में Inditex (Zara) मुख्यालय का दौरा कर PM Mitra Park में यूनिट स्थापना, ऑर्गेनिक कॉटन ट्रेसिबिलिटी और ESG फ्रेंडली टेक्सटाइल इकोसिस्टम पर चर्चा हुई। उन्होंने MP के ESG मॉडल और फैब्रिक गुणवत्ता की सराहना की।
Mercabarna (Europe’s largest food logistics hub) में फार्म-टू-फोर्क मॉडल और जीरो वेस्ट प्रोसेसिंग पर संवाद हुआ।
Fira de Barcelona में टेक्सटाइल मशीनरी उद्योग के वैश्विक नेताओं से मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की संभावनाएँ टटोली गईं।
प्रमुख निवेश प्रस्ताव – ₹ 3,800+ करोड़:
बार्सिलोना में आयोजित ‘Invest in MP – Business Forum’ में 300 से अधिक निवेशकों की भागीदारी रही।
Submer Technologies के साथ ₹3,800 करोड़ से अधिक के AI-रेडी ग्रीन डेटा सेंटर MoU पर हस्ताक्षर हुए।
“16 जुलाई, 2025 को Madrid में एवं 18 जुलाई को Barcelona में आयोजित बातचीत में मैंने कुल 9 प्रमुख स्पेनिश और वैश्विक कंपनियों के साथ व्यक्तिगत स्तर पर रणनीतिक वार्ता की।
इन मीटिंग्स के दौरान कई महत्वपूर्ण निवेश प्रस्ताव सामने आए, मुख्यतः नवीकरणीय ऊर्जा, क्लीन टेक्नोलॉजी, खाद्य प्रसंस्करण, फ़ैशन, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और एंटरटेनमेंट में।”
“16 जुलाई को Madrid तथा 18 जुलाई को Barcelona में आयोजित एक-से-एक निवेशवार्ताओं में मैंने लगभग 22 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ रणनीतिक संवाद किए।
इन चर्चाओं के अंतर्गत हमें आगामी परियोजनाओं में निवेश का स्पष्ट मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जो मध्य प्रदेश को वैश्विक निवेश हब बनने की दिशा में निर्णायक साबित होगी।”

Madrid (16 जुलाई)
भागीदारी कंपनियां: स्पेनिश विदेश मंत्रालय एवं स्पेन–भारत काउंसिल फाउंडेशन, Banco Santander, Moeve, Gransolar, Aero Gyrocopter Spain, NatueBio Food (₹200 करोड़ प्रस्तावित), Center for Entertainment Arts, Greenko Group, Recover
संक्षिप्त उपलब्धि:
NatueBio Food द्वारा ₹200 करोड़ का निवेश प्रस्ताव
मुख्य सेक्टर:
बैंकिंग व वित्त (Santander)
नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन व जैव ईंधन (Moeve, Gransolar, Greenko)
एविएशन (Gyrocopter उद्योग)
AVGC स्किलिंग व मीडिया (Center for Entertainment Arts)
सतत फैशन और पुनर्नवीकरणीय वस्त्र (Recover)

Barcelona (18 जुलाई – दो स्लॉट)
भागीदारी कंपनियां: Roca Group (₹50 करोड़, 250 नौकरी), Hallotex, AMEC, Sumit Group, Submer Technologies, BWater Studios, Two.Zero & APMAE, Sportsfirst S.L, Altios, Sogo Group, 4YFN, Servitize, SL Coating – Powersoil Big News Network
संक्षिप्त उपलब्धियां:
Roca Group: ₹50 करोड़ निवेश प्रस्तावित, 250 प्रत्यक्ष रोजगार
Submer Technologies: MPSEDC के साथ 1 GW क्षमता वाले AIready डेटा सेंटर पर MoU हुआ
BWater Studios: AVGC स्टूडियो स्थापना हेतु साझेदारी
Sportsfirst S.L: फुटबॉल अकादमी व क्लिनिक के जरिए युवा कौशल विकास

रोड शो का संयुक्त सारांश
कुल वार्ताएं: करीब 22
प्रमुख निवेश प्रस्ताव:
₹200 करोड़ (NatueBio Food), ₹50 करोड़ (Roca Group), 1 GW AIडेटा सेंटर (Submer)
मुख्य क्षेत्र: नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण, AVGC व डिजिटल मीडिया, एविएशन, AI डेटा सेंटर, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, सतत फ्यूशन और टेक्सटाइल, साइबर व क्लाउड तकनीक
“इन सभी वार्ताओं में हमने मध्य प्रदेश को एक निवेश-मित्र, नीति-रूपरेखा-सुसज्जित एवं तकनीकी रूप से उन्नत राज्य के रूप में प्रस्तुत किया। Submer Technologies के साथ 1 GW AIडेटा सेंटर MoU ने विशेष रूप से हमारी डिजिटल आधारभूत संरचना को नई ऊँचाई दी है
साथ ही Roca Group, Populous, Helotex जैसी कंपनियों से टेक्सटाइल, खेल अधोसंरचना, सेनेटरीवेयर और डिज़ाइन में निवेश संभावनाओं पर One-to-One बैठकें हुईं।

रणनीतिक सहयोग:
कैटालोनिया सरकार के विदेश मंत्री श्री जैम डच गुइलोट से उच्चस्तरीय मुलाकात में स्मार्ट सिटी, शिक्षा और संस्कृति में साझेदारी पर सहमति बनी।
IIT Indore और IISER Bhopal को यूरोपीय विश्वविद्यालयों से जोड़ने की दिशा में चर्चा हुई।

एफ.डी.आई. के लाभ – सिर्फ निवेश नहीं, नवाचार भी
जब कोई विदेशी निवेशक हमारे राज्य में आता है, तो वो सिर्फ धन नहीं लाता –
वो तकनीक लाता है, वह नई सोच लाता है, वह विश्वस्तरीय मानक लाता है।
दुबई में Net-Zero AI Data Center, रक्षा निर्माण, हॉस्पिटैलिटी और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में प्रस्ताव आए।
स्पेन में ग्रीन डेटा सेंटर, ESG आधारित टेक्सटाइल, स्मार्ट सिटी तकनीक, शैक्षणिक साझेदारी पर सहमति बनी।
दुबई में एमिरेट्स, एतिसलात, लुलु ग्रुप, टाटा संस, अडानी जैसे समूहों ने साझेदारी की मंशा जताई।
स्पेन में Inditex, Populous, Roca Group, Submer जैसे संस्थानों ने टेक्सटाइल, डिज़ाइन और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग में रुचि दिखाई।

प्रवासी संवाद और सांस्कृतिक अनुभव:
हमारा मंत्र है विरासत से विकास, हमने पूरी यात्रा के दौरान इसे सार्थक करने का पूरा प्रयास किया है।
“मैंने इन सभी बैठकों में मध्य प्रदेश की समृद्ध कला व संस्कृति और हमारी विरासत को भी उजागर करने का प्रयास किया।
बार्सिलोना में ‘Friends of MP’ सम्मेलन में प्रवासी भारतीयों से आत्मीय संवाद हुआ।
बार्सिलोना के 3 प्रमुख स्थलों पार्क गुएल, सागरादा फैमिलिया, पिकासो म्यूजियम जैसे स्थलों का भ्रमण कर मुझे अनुभव हुआ कि मध्यप्रदेश भी अपनी सांस्कृतिक विरासत और नवाचार के समन्वय से एक नई विकास गाथा लिख रहा है।
इस दौरान मैंने कंपनियों को गोंड पेंटिंग, ज़री पेंटिंग और MP की विशिष्ट शॉल तथा स्टॉल भेंट की, ताकि हम अपनी कलात्मक विरासत को विश्व पटल पर पहचान दिलाकर, उसे संरक्षण और लोकप्रियता दिला सकें।”

यात्रा से खुले- प्रदेश में वैश्विक निवेश के द्वार:-
Etisalat ने ग्वालियर में भारत का पहला टेलीकॉम पार्क में निवेश करने में रुचि दिखाई है; टीम प्रदेश का दौरा करेगी। डेटा सेंटर और डिलीवरी सेंटर में खास इंटरेस्ट
Fortune Group ने उज्जैन या अन्य प्रतिष्ठित धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल के पास 150 कमरों के होटल की स्थापना की इच्छा जताई है।
Taurani Group ने 100 करोड़ के निवेश से 80,000 वर्ग मीटर भूमि पर एल्यूमिनियम कास्टिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है।
दुबई के प्रमुख निवेशक श्री दिनेश ने ₹250 करोड़ की रक्षा निर्माण यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया
Covenant IT ने साइबर सुरक्षा केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।
Al Ghurair Group ने कनोला क्रशिंग, सोया एवं अन्य कृषि उत्पाद आधारित प्रोसेसिंग में निवेश की इच्छा जताई है और व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश भ्रमण का प्रस्ताव दिया है।
ग्रियू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ एवं निदेशक श्री विनय ठडानी से नर्मदापुरम जिले में प्रस्तावित 3.0 गीगावॉट क्षमता की सोलर सेल परियोजना पर चर्चा हुई। जिससे 700 से अधिक रोजगार सृजन की संभावना है।
Sharaf Group ने ₹250–400 करोड़ के निवेश से रेल साइडिंग लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है, जिससे 300–600 रोजगार सृजित होंगे।
Lulu Group ने मध्यप्रदेश में फलों, दालों, मसालों व अनाज के लिए आधुनिक प्रोसेसिंग हब, हाइपरमार्केट और रिटेल स्टोर्स, तथा कोल्ड चेन व लॉजिस्टिक्स नेटवर्क स्थापित करने की इच्छा जताई है।
दुबई में बीएनडब्ल्यू डेवलपर्स, कोनारेस मेटल, स्पैन कम्युनिकेशंस, रिलायंस डिफेन्स जैसी कंपनियों से ₹ 5701 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले।
स्पेन में Submer Technologies, Inditex, Roca, Mercabarna कंपनियों से डिजिटल, टेक्सटाइल, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन में 3800+ करोड़ के प्रस्ताव मिले।

यात्रा का निष्कर्ष

मध्यप्रदेश को वैश्विक मंच पर आदर्श निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मिशन निवेश संवर्धन अभूतपूर्व रूप से सफल रहा।
इससे न केवल प्रदेश के आर्थिक विकास को गति मिलेगी बल्कि सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूती मिलेगी। मध्यप्रदेश को दीर्घकालिक लाभ होगा।
मध्यप्रदेश को वैश्व‍िक निवेश के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान मिली। निवेश के नये क्षेत्रों में व्यापार की संभावनाएं बनी हैं।
यूरोप और खाडी देशों में स्पष्ट संदेश पहुंचा है कि मध्यप्रदेश निवेश-मित्र राज्य है और यहां विदेशी पूंजी निवेश की अपार संभावनाएं हैं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का आदर सम्मान बढ़ा है। अब भारत को एक समृद्ध राष्ट्र और सशकत अर्थ-व्यवस्था के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।
आनंद की बात है कि दुबई – स्पेन यात्रा के दौरान कुल 9501 करोड़ रूपये का निवेश के प्रस्ताव मिले। यह मध्यप्रदेश के लिए उत्साहवर्धक है।
दोनों देशों के भारतीय समुदाय, उद्योग पतियों, व्यापारिक समुदाय, दूतावास का भरपूर सहयोग मिला।

 

साथियों,
प्रदेश सरकार का मिशन ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष 2025’ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं,
यह हमारा संकल्प है — मध्यप्रदेश को वैश्विक मानचित्र पर एक सशक्त केंद्र बनाने का।
हमारा मध्यप्रदेश समृद्ध और खुशहाल बनेगा।
युवाओं के लिए अनंत संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं।
मेरा हर पल-हर क्षण प्रदेश के नागरिकों की सेवा को समर्पित है
आइए…….. हम सब मिलकर मध्यप्रदेश को सशक्त,समृद्ध और खुशहाल बनाएं

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button