Uncategorized

महिला अधिकारी भाजपा नेताओं अशोभनीय आरोपों पर एफ आइ आर करें, भाजपा का घिनौना वयान देश की 60 करोड़ महिलाओं का अपमान -भूपेन्द्र गुप्ता

महिला अधिकारी भाजपा नेताओं अशोभनीय आरोपों पर एफ आइ आर करें, भाजपा का घिनौना वयान देश की 60 करोड़ महिलाओं का अपमान -भूपेन्द्र गुप्ता

भोपाल, 22 जनवरी, 2020
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रतिपक्ष के नेता गोपाल भार्गव एवं विधायक बद्री लाल यादव के महिला अधिकारियों के प्रति दिए गए अशोभनीय असभ्य एवं बार्बरिक बयान की कटु आलोचना की है ।

गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्कारों में स्त्री को हेय और अपमानजनक दृष्टि से देखा जाता है जिसकी अभिव्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजगढ़ के बहाने की है। शिवराज सिंह से गुप्ता ने पूछा है कि वे बताएं कि क्या उनके कार्यकर्ताओं को भारतमाता की जय बोलते हुए किसी महिला की चोटी खींचना भी सिखाया जाता है या कि उसे लात मारकर गिराना सिखाया जाता है और नहीं तो अपने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के इस आपराधिक कृत्य को भारत माता की आड़ में छुपाने की कोशिश ना करें । उनकी पार्टी ने ना केवल महिलाओं का अपमान किया है बल्कि दलित महिलाअधिकारी को पीड़ा भी पहुंचाई है ।इस पाप से भाजपा विमुक्त नहीं हो सकती।

गुप्ता ने कहा कि बहादुर महिला अधिकारियों को बद्री लाल यादव के आपराधिक बयान पर स्वयं आगे बढ़कर मुकदमा दर्ज करवाना चाहिए ताकि इस तरह के अभद्र नेता देश की आधी आबादी को गाली देने से भविष्य में बाज आएं।गुप्ता ने कहा कि शायद भाजपा नेताओं को उनकी मां ने दूध नहीं पिलाया होगा तभी इस पवित्र कार्य के लिये गलत संदर्भ प्रयुक्त करने में लाज नहीं.आई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button