सेहत

बॉडी को फिट बनाने के लिए कम करना चाहते हैं खानपान

बॉडी को फिट बनाने के लिए कम करना चाहते हैं खानपान
लंदन: अगर शरीर को सुडौल बनाने के लिए कम भोजन करना चाहते हैं तो अच्छा होगा कि अकेले में खाना खाएं. एक नए शोध से पता चला है कि व्यक्ति दोस्तों और परिजनों के साथ अधिक मात्रा में भोजन कर लेता है. अमेरिकन सोसाइटी ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि ‘सामाजिक रूप से’ भोजन करते वक्त व्यक्ति अधिक खाना खाता है, जबकि अकेले में वह उससे कई गुणा कम भोजन करता है.

ब्रिटेन में बर्मिघम विश्वविद्यालय की रिसर्चर हेलेन रुडॉक ने कहा, “हमें इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि अकेल भोजन करने की तुलना में व्यक्ति परिजनों और दोस्तों के साथ बैठकर अधिक खाना खाता है.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button