PM MODI-नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर Whatsapp Channels पर बाजी मारी राहुल गांधी भी कम नहीं,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,अरविंद केजरीवाल और दिग्विजय सिंह भी व्हाट्सएप चैनल पर आए

SOCIAL MEDIA -सोशल मीडिया से जुड़ना भारतीय राजनेता और राजनीति का लगभग अनिवार्य हिस्सा बन गया

 

 

एमपीपोस्ट, 22 सितंबर , 2023 ,भोपाल। सोशल मीडिया से जुड़ना भारतीय राजनेता और राजनीति का लगभग अनिवार्य हिस्सा बन गया है। इसीलिये भारतीय राजनेता,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल एवं राजयसभा सदस्य दिग्विजय सिंह व्हाट्सएप चैनल पर आ गए।

MPPOST ने एक अध्ययन में पाया की सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना व्हाट्सएप चैनल,14 सितंबर2023 को समय 5:45 को बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभी तक व्हाट्सएप चैनल पर 03 मिलियन फॉलोअर्स हैं ।

प्रधानमंत्री ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर प्राइम मिनिस्टर ऑफ़ इंडिया लिखा है। श्री मोदी ने लिखा व्हाट्सएप समुदाय से जुड़कर रोमांचित हूं! यह निरंतर बातचीत की हमारी यात्रा में एक और कदम है। आइए यहां जुड़े रहें! उन्होंने सबसे पहले नए संसद भवन की एक तस्वीर है साझा की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 19 सितंबर 2023 को समय 3 :47 बजे अपना व्हाट्सएप चैनल बनाया है। उनके अभीतक 95 K फॉलोअर्स हैं।

जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपना व्हाट्सएप चैनल 20 सितंबर 2023 को समय 11:24 पर बनाया है,अरविंद केजरीवाल के अभी तक 27 K फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने व्हाट्सएप चैनल पर लिखा है। अपने व्हाट्सएप चैनल द्वारा आपसे जुड़कर काफी उत्साहित हूँ। आज आजादी के 75 साल बाद, आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आपके बच्चों के लिए बनाए गए विश्व स्तरीय स्कूलों पर वोट मांगती है. जो कहती है कि हम आपके परिवार के लिए मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे अस्पताल बनाएंगे हर बीमारी में आपके परिवार जनों का ख्याल रखेंगे। आइये साथ मिलकर भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाएं। क्योंकि हमारा अपना भारत दुनिया के शिखर पर पहुंचने का पूरा हकदार है जयहिंद।

वहीं कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने अपना व्हाट्सएप चैनल 20 सितंबर 2023 को समय 4:10 पर बनाया है। राहुल गांधी के अभी तक व्हाट्सएप चैनल 173 K फॉलोअर्स हैं। राहुल गांधी ने अपना डिस्क्राइब लिखा है मेंबर ऑफ द इंडियन नेशनल कांग्रेस, मेंबर ऑफ पार्लियामेंट।

राहुल गाँधी ने लिखा मुझे व्हाट्सएप चैनल पर आप सभी से जुड़कर खुशी हो रही है।

आज, मैंने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करने की आवश्यकता पर बात की। उन्होंने यूट्यूब चैनल की लिंक साझा करते हुए लिखा यूट्यूब पर मेरा पूरा भाषण देखें।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी अपना व्हाट्सएप चैनल बनाया है मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपना व्हाट्सएप चैनल 21 सितंबर 2023 को समय 3:46 पर बनाया है। अभी तक मध्यप्रदेश कांग्रेस के व्हाट्सएप चैनल पर 2.1 K फॉलोअर्स हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने चैनल पर लिखा है। यह मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल है। मध्यप्रदेश के नवनिर्माण के लिए संकल्प कांग्रेस पार्टी से जुड़िये और बदलाव का हिस्सा बनिये। हम मिलकर मध्यप्रदेश बनाएंगे, हम मिलकर मध्यप्रदेश बचाएंगे। जय मध्यप्रदेश जय कांग्रेस।

वहीँ मध्यप्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भी आज ही 22 सितंबर 2023 को 12:37 पर अपना व्हाट्सएप चैनल बनाया है। दिग्विजय सिंह ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर लिखा है दिस इस ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल ऑफ दिग्विजय सिंह जी ऑफिस टू गेट इनफॉरमेशन अबाउट हिम प्लीज फॉलो। दिग्विजय सिंह के अभी तक व्हाट्सएप चैनल पर फॉलोवर्स की संख्या 557 है।

Exit mobile version