देशप्रमुख समाचारमहत्वपूर्ण आलेखराज्य
भारत के उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की 12 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के ग्वालियर की प्रस्तावित यात्रा रद्द

भारत के उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की 12 अक्टूबर को ग्वालियर की प्रस्तावित यात्रा रद्द हो गई है। मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधान सभा के हो रहे उप-चुनाव के कारण स्थगित हो गई है। एमपी पोस्ट को मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है इसके मद्देनजर उपराष्ट्रपति का प्रस्तावित ग्वालियर दौरा रद्द कर दिया गया है।