देशभारतीय जनता पार्टीमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन - 2023राज्‍य

जनता-जनार्दन के लिए दीपावली जैसी खुशी लाने का कार्य कर रही भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने की पत्रकार-वार्ता

एसटी-एससी बहुल जिलों मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, कांग्रेस चारों खाने चित होगी

मुफ्त राशन के साथ दाल, शकर, सरसों का तेल भी मिलेगा

भाजपा ने सर्व कल्याण की दृष्टि से स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का कार्य कर रही

प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करेंगे, आईआईटी व आईआईएम की तर्ज पर खुलेंगे संस्थान

स्कूलों में बच्चों को मुफ्त भोजन के साथ सुबह पौष्टिक नाश्ता भी मिलेगा

– विष्णुदत्त शर्मा

मध्यप्रदेश की जनता, जनार्दन के लिए हर दिन दीपावली जैसी खुशी लाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी करने के लिए दो दिन पहले मध्यप्रदेश का संकल्प-पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में मध्यप्रदेश के सर्व कल्याण के साथ स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का रोडमैप है। भाजपा सरकार मध्यप्रदेश में गरीब अनाज कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन के साथ दाल, सरसों का तेल और शक्कर देने का कार्य करेगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति बहुल जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने के साथ आईआईटी और आइआईएम की तर्ज पर राज्य में संस्थान खोले जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी वोट बैंक की राजनीति नहीं करती, भाजपा गरीबों, बेसहा और महिलाओं की जिंदगी बदलने का कार्य करती है। भाजपा ने जो कहा है, वह पूरा किया है। लाड़ली बहनों को अभी 1250 रूपए प्रति माह मिल रहे हैं, आगे इस योजना में तीन हजार रूपए प्रति माह लाड़ली बहनों को मिलेंगे। कांग्रेस ने झूठी गारंटी देकर मध्यप्रदेश की जनता को छला था। अब झूठी गारंटी के भरोसे कांग्रेस जनता को नहीं छल पाएगी। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी चारों खाने चित होगी और भाजपा एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी। यह बात सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार-वार्ता का संबोधित करते हुए कही।

मोदी जी की गारंटी, भाजपा का भरोसा

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों के जीवन के बदलने के अभियान में लगातार कार्य कर रही है। अपना मध्यप्रदेश स्वर्णिम मध्यप्रदेश कैसे बनेगा इस दिशा में भारतीय जनता पार्टी के संकल्प-पत्र के अंदर सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को समाहित करने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और भाजपा का भरोसा, जो सर्वकल्याण के साथ स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाएगा। देश और मध्यप्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार ने जो कार्य किया है, वह लोगों को लुभाने के लिए वोट बैंक मानकर नहीं किए गए हैं।

रियायती दर पर मिलेगी तेल, दाल व शक्कर

शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में देश के 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुफ्त अनाज दिया है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में मुफ्त राशन योजना को पांच वर्ष के लिए और बढ़ाने की घोषणा की है। मोदी का यह कार्य ऐतिहासिक है। मध्यप्रदेश में मुफ्त अनाज के साथ रियासती दर पर दाल, सरसों का तेल और शक्कर उपलब्ध कराया जाएगा। संकल्प-पत्र में इसकी घोषणा की गई है।

भाजपा ने जो कहा, वह किया, लाड़ली बहनों को तीन हजार देंगे

शर्मा ने कहा कि हमने अपने संकल्प-पत्र में भाजपा की सरकार में समर्थन मूल्य के साथ बोनस की व्यवस्था की जाएगी। समर्थन मूल्य पर भाजपा सरकार 2700 रूपए प्रति क्विंटल गेहूं और 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा है, वह किया है और जो नहीं कहा उसे भी पूरा किया है। एक हजार रूपए प्रति माह से शुरू हुई लाड़ली बहना योजना में 1250 देने की घोषणा की और उसे पूरा किया। वर्तमान में प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 1250 रूपए प्रति माह मिल रहा है। महिलाओं को आगे तीन हजार रूपए प्रति माह देने की घोषणा की गई है, उसे भी पूरा किया जाएगा।

प्रदेश के हर व्यक्ति की आय दोगुना करने का संकल्प लिया है

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री जन आवास योजना भी शुरू कर रहे हैं, इस योजना में बचे हुए लोगों को मकान देने का कार्य किया जाएगा। आदिवासी क्षेत्रों में तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4 हजार रूपए करने का संकल्प आदिवासी भाई-बहनों के आर्थिक उत्थान के लिए किया जा रहा है। प्रदेश की जनता की आय दोगुना करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। 2003 में जब भाजपा की सरकार बनी थी, तब मध्यप्रदेश की जनता की प्रति व्यक्ति आय 11 हजार 700 के करीब थी, वर्तमान में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 40 हजार से ऊपर पहुंच गई है।

स्कूलों में भोजन, पौष्टिक नाश्ते के साथ 1200 रूपए भी

शर्मा ने कहा कि भाजपा ने गरीब परिवारों के सभी छात्रों को पहली कक्षा से 12वीं तक की मुफ्त शिक्षा देने का संकल्प लिया है। मध्यप्रदेश के अंदर स्कूलों में अभी तक मध्यान्ह भोजन तो मिल ही रहा है। मध्यान्ह भोजन के साथ स्कूलों में पौष्टिक नाश्ता भी देने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही 1200 रूपए प्रति छात्र स्कूल बैग, किताब और गणवेश के लिए देंगे। इसके साथ ही आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी संस्थान खोले जाएगे।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button