देशप्रमुख समाचारराज्‍य

मध्यप्रदेश को तिरंगामय बनाना है

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा

Story Highlights
  • मध्यप्रदेश में कुल 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य प्रचार प्रसार के लिए केंद्र शासन की harghartiranga.com वेबसाइट पर तिरंगे के साथ फोटो/सेल्फी अपलोड कर पोस्ट कर सकते है और वहां से सर्टिफिकेट ले सकते है

 

मध्यप्रदेश में कुल 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य

प्रचार प्रसार के लिए केंद्र शासन की harghartiranga.com वेबसाइट पर तिरंगे के साथ फोटो/सेल्फी अपलोड कर पोस्ट कर सकते है और वहां से सर्टिफिकेट ले सकते है

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है की आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रभक्ति की भावना का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। मध्यप्रदेश का संकल्प है कि प्रदेश के हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की अभियान के लिए कलेक्टर जिलों में बैठक बुलाए,धर्मगुरु, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता, रहवासी संघ के प्रमुख, व्यापारी, एनजीओ, सामाजिक क्षेत्रों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को प्रेरित करने के लिए कहे। हर व्यक्ति अपने राष्ट्र प्रेम के प्रदर्शन और अमर शहीदों को श्रधांजलि देने के लिए घर घर तिरंगा फहराए।

मुख्यमंत्री ने कहा की सबकी सहभागिता के साथ अभियान के लिए जुटे। तिरंगा अभियान की अगली बैठक 8 अगस्त को होगी।

हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने भी निर्देश भी दिए।

बैठक में सीएस, डीजीपी, एसीएस होम, पीएस संस्कृति, पीएस जनसंपर्क सहित सीएमओ के अधिकारी, जिला कलेक्टर एसपी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग शिव शेखर शुक्ला ने दिया प्रजेंटेशन।

प्रजेंटेशन में बताया गया की मध्यप्रदेश में कुल 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य निर्धारित।

स्थानीय स्तर पर 1 करोड़ तिरंगे बनाने का कार्य जारी,सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं जुटी है तिरंगा बनाने में।

लगभग 51 लाख तिरंगे केंद्र सरकार से मिलने प्रारंभ,अब तक स्थानीय स्तर पर 63 लाख तिरंगे बन गए है और 20 लाख तिरंगे केंद्र से मिल गए है

मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में तिरंगा विक्रय के लिए अभी 36 हजार वितरण केन्द्र बनाए गए है जहां से आम नागरिक स्वयं तिरंगा क्रय कर सकते हैं।

प्रचार प्रसार के लिए केंद्र शासन की   harghartiranga.com  वेबसाइट पर तिरंगे के साथ फोटो/सेल्फी अपलोड कर पोस्ट कर सकते है और वहां से सर्टिफिकेट ले सकते है

मध्यप्रदेश शासन की सभी वेबसाइट को ओपन करने पर तिरंगा अभियान की जानकारी बैनर के रूप में मिलेगी, इसकी शुरुआत जल्द हो जायेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button