ज्ञान-विज्ञानटेक्नोलॉजीदुनियादेशप्रमुख समाचारमहत्वपूर्ण आलेखराज्‍यसेहत

कोरोना से जंग में एमपी का सार्थक एप्प सिद्ध हुआ सार्थक

 

भोपाल,19, मई 2020, ( एमपीपोस्ट ) मध्यप्रदेश का सार्थक मोबाइल एप्प कोरोना से जंग जीतने में कारगर सिद्ध हो रहा है। इसका रचनात्मक उपयोग कई प्रकार से सरकार के लिए मददगार हो रहा है।
सार्थक मोबाइल एप्प को राज्य शासन के विभाग के प्रशासनिक कार्य को सुव्यवस्थित करने और मानव संसाधन नियोजन एवं प्रबंधन को प्रभावी बनाने की लिए बनाया गया है।

कैसे काम करता है?

इस प्रणाली द्वारा मोबाइल आधारित एवं वेब-आधारित इंटरफ़ेस के निर्माण से कहीं से भी उपयोग किया जाता है। इसके दो भाग हैं। पहला मोबाइल आधारित और दूसरा वेब-आधारित। मोबाइल एप्प का मुख्य उद्देश्य है राज्य के कर्मचारियों की जियो-टैग्ड उपस्थिति दर्ज करना। यह एप्प किसी भी कर्मचारी की वास्तविक उपस्थिति स्थान संबधी जानकारी रिपोर्टिंग अधिकारी को देता है।

एमपीपोस्ट को मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार एप्प अगस्त 2019 से चालू हुआ। प्रारंभ में सार्थक एप्प का कटनी, खंडवा जिलों एवं भोपाल नगर निगम में सफलता पूर्वक पायलट किया गया था। एप्प की सफलता को देखते हुए वर्तमान में 80 सरकारी कार्यालयों ने अपने कर्मचारियों की उपस्थिति प्रबंधन और नियंत्रण के लिए सार्थक एप्प का उपयोग कर रहे है। प्रदेश के 60000 कर्मचारियों द्वारा एप्प का उपयोग निर्बाध रूप से किया जा रहा है।

सार्थक एप्प के माध्यम से जियो-फेंसिंग तकनीक अनुसार सम्बंधित की फोटो एवं उनके स्थान के विवरण के साथ मोबाइल एप्प की सहायता से उपस्थिति एंट्री होती है। सक्षम प्राधिकृत अधिकारी द्वारा सार्थक एप्प के वेब इंटरफेस के साथ कार्यालयीन कर्मचारियों की उपस्थिति का प्रबंधन किया जा रहा है।
मैदानी अधिकारीयों और कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति जांचना, कर्मचारी की यात्रा एवं मैदानी कार्यों का प्रबंधन करना एवंकर्मचारियों की जियो-टैग्ड व जियो-फेंसिंग आधारित उपस्थिती की जानकारी हासिल करना और बायोमेट्रिक एवं मोबाइल एप्प के लिए वेब आधारितएकल प्रणाली उपलब्ध कराना साथ ही ऑफ़ लाइन उपस्थिति लेना भी इस एप्प में शामिल है।

कोविड -19 महामारी की रोकथाम के लिए सार्थक एप्प में नए फीचर्स के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन के मैप आईटी द्वारा विकसित किया गया है। इस अभिनव एप्प के जरिये एमपी हेल्थ रिस्पांस पोर्टल के माध्यम से कार्यों को लगातार किया जा रहा है। अभी तक इस एप्प को लगभग 50000 से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।

डोर टू1 डोर सर्वेक्षण

अभी तक सार्थक एप्प द्वारा राज्य के लगभग बारह लाख से अधिक व्यक्तियों का डोर टू डोर सर्वेक्षण किया गया। जिला -एनएचएम अधिकारियों के माध्यम से लगभग 5000 क्वारंटाइन किए गए व्यक्तियों का सर्वेक्षण एवं उनके द्वारा उपस्थिति का प्रबंधन किया गया। सार्थक एप्प द्वारा लगभग 2000 संदिग्ध मरीजों के भी सैंपल लिए गए। मध्यप्रदेश शासन के आयुष विभाग द्वारा आम नागरिकों में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए काड़ा वितरण की स्थान आधारित जानकारी एवं प्रबंधन का कार्य किया गया है। अभी तक लगभग 06 लाख काड़ा वितरण की मॉनीटरिंग की गई है।

कोरोना की निगरानी

कोरोना से ज़िंदगी की जंग जीतने के लिए सार्थक मोबाइल एप्प द्वारा व्यक्तियों का डोर टू डोर सर्वेक्षण, सार्थक एप्प डाउनलोड करके क्वारंटाइन किए गए व्यक्तियों की निगरानी, उपस्थिति, गतिविधि साझा करना एवं स्वास्थ्य रिपोर्टिंग का कार्यों किया जा रहा है।
इस एप्प का उपयोग लक्षणों के फॉलोअप के लिए एवं ICMR-आईसीएमआर फॉर्म का उपयोग करके नमूना संग्रह में भी उपयोग किया जा रहा है। एप्प द्वारा संग्रहित समस्त डेटा सीधे एमपी हेल्थ रिस्पांस पोर्टल को हस्तांतरित किया जा रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button