President-Smt.Murmu-राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु से मिले राज्यपाल श्री पटेल

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बुधवार को शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल श्री पटेल ने उनका अभिनंदन किया।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को राज्यपाल श्री पटेल ने भारतीय प्रतिनिधि मण्डल के साथ श्रीलंका से पवित्र बौद्ध अवशेषों को भारत वापस लाने की अपनी यात्रा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रपति को राज्य की प्रगति से अवगत कराया तथा विकास के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।

Exit mobile version