
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के बैतूल आगमन पर हेलीपेड पर भव्य एवं हार्दिक स्वागत किया गया। हेलीपेड पर सर्वप्रथम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु का हेलीपेड पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री डी. डी. उईके, प्रभारी एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, बैतूल विधायक एवं अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
हेलीपेड पर मुख्य सचिव श्री संजय शुक्ला, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे तथा पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।
हेलीपैड पर दी गई आत्मीय विदाई
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु एवं राज्यपाल श्री पटेल को बैतूल हेलीपैड पर स्थानीय कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद आत्मीय विदाई दी गई। हेलीपैड पर केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री श्री डी.डी. उईके, प्रभारी एवं लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एसीएस, श्री संजय शुक्ला, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन ने राष्ट्रपति को आत्मीय विदाई दी।