
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के आज पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में आगमन पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रभारी मंत्री श्री धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
जनजातीय कार्य एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक मान्धाता श्री नारायण पटेल, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तन्वे, खण्डवा महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने भी उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, डीआईजी खरगोन रेंज श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारियों ने भी स्वागत किया।