दुनियादेशप्रमुख समाचारराज्‍य

प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयास से भारत बना विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थ-व्यवस्था

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री,शिवराज सिंह चौहान ने बताया

Story Highlights
  •  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत द्वारा ब्रिटेन को पीछे कर विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थ-व्यवस्था बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए फास्ट-ट्रैक सुधारों और अभूतपूर्व आर्थिक पहल से यह संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्म-निर्भर भारत बनाने के संकल्प का परिणाम है कि भारत ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए ब्रिटेन को अर्थ-व्यवस्था में पीछे छोड़ दिया।

आत्म-निर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के प्रयास जारी रहेंगे

 

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत द्वारा ब्रिटेन को पीछे कर विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थ-व्यवस्था बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए फास्ट-ट्रैक सुधारों और अभूतपूर्व आर्थिक पहल से यह संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्म-निर्भर भारत बनाने के संकल्प का परिणाम है कि भारत ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए ब्रिटेन को अर्थ-व्यवस्था में पीछे छोड़ दिया। कोरोना काल में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरे देश में जिस प्रकार अदभुत कदम उठाए, नागरिकों के जीवन को सुरक्षित रखते हुए अर्थ-व्यवस्था को गति दी, वह अनुकरणीय है। जहाँ ब्रिटेन अर्थ-व्यवस्था में पीछे आता जा रहा है, वहीं भारतीय अर्थ-व्यवस्था लगातार बढ़ रही है। एक दशक पहले भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थ-व्यवस्था में 11 वें स्थान पर था, अब 5वें स्थान पर पहुँच गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्म-निर्भर भारत के संकल्प में योगदान के दृष्टिगत आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए किए जा रहे प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति के मार्ग पर हमेशा अग्रसर रहेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button