विकास और जनकल्याण पर चुनाव परिणामों की मुहर – केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर

नई दिल्ली, 10 नवंबर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर दोनों राज्यों की जनता का आभार जताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों को बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी एवं विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित नेतृत्व की जीत है।

श्री तोमर ने कहा है कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।इस उपचुनाव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी और यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील नेतृत्व में विश्वास रखती है, और प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है।

श्री तोमर ने कहा कि बिहार में एग्जिट पोल के सारे अनुमानों को ध्वस्त करते हुए एनडीए बहुमत की ओर अग्रसर है। बिहार की जनता ने एक बार फिर जनमत के माध्यम से संदेश दिया है कि उन्हे गुंडाराज नहीं, बल्कि एक समृद्ध और प्रगतिशील राज्य चाहिए।

Exit mobile version