मध्यप्रदेश के 19 नगरीय निकायों में 20 जनवरी को मतदान के लिए निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त

निर्वाचन प्रक्रिया के पर्यवेक्षण के लिये सेवानिवृत्त आईएएस/राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रेक्षक नियुक्त किया

 

 

 

मध्यप्रदेश के 19 नगरीय निकायों में 20 जनवरी को मतदान होना है। निर्वाचन प्रक्रिया के पर्यवेक्षण के लिये सेवानिवृत्त आईएएस/राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि श्री चर्तुभुज सिंह को नगरीय निकाय धामनोद, श्री डी.पी. तिवारी को पीथमपुर, श्री के.एम. गौतम को बड़वानी, श्री एस.एन. रूपला को ओंकारेश्वर, श्री शेखर वर्मा को सेंधवा, श्री पी.एल. सोलंकी को धार, श्री निसार अहमद को मनावर, श्री जी.पी. कबीरपंथी को खेतिया, श्री एस.के. उपाध्याय को राजगढ़ (धार), श्री अनूप तिवारी को जैतहरी, श्री शरद कुमार श्रोत्रिय को डही, श्री एम.एल. कौरव को सरदारपुर, श्री पी.के. वर्मा को कुक्षी, श्री प्रकाश व्यास को राघौगढ़ -विजयपुर, श्री राजा सिंह परिहार को धर्मपुरी, श्री आर.एस. कनेरिया को अंजड़, श्री मदन सिंह ठाकुर को पानसेमल, श्री अशोक कुमार व्यास को राजपुर और श्री दिनेशचंद सिंघी को नगरीय निकाय परसूद का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version