MP में नारी सम्मान सर्वोपरि

CM MP -मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

दोषी अधिकारी को स्थानांतरित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगरौली जिले में एक अधिकारी के अशोभनीय कृत्य पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नारी का सम्मान सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा किकिसी भी महिला से जूते के फीते बंधवाना किसी भी स्थिति में मर्यादित आचरण नहीं है। यह अमानवीय और निंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस मामले पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोषी अधिकारी को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। इस घटना को लेकर दोषी अधिकारी को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देश पर संबंधित अधिकारी श्री असवन राम चिरावन प्रभारी डिप्टी कलेक्टर को सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल में पदस्थ कर दिया गया है। इस संबंध में आज शाम आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Exit mobile version