वर्ल्ड टूरिज्म डे पर मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की होटल्स में 27 सितंबर, 2022 को 20% तक डिस्काउंट

सभी होटल्स और रिसॉर्ट्स में ठहरने (Stay) एवं फ़ूड (Food) पर 27 सितंबर 2022 को

 

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की सभी होटल्स और रिसॉर्ट्स में ठहरने (Stay) एवं फ़ूड (Food) पर 27 सितंबर 2022 को फ्लैट 20% डिस्काउंट दिया जायेगा। यह डिस्काउंट राजधानी में होटल पलाश रेसीडेंसी और लेक-व्यू सहित नेशनल पार्क और जंगल में स्थित होटल्स और रिसॉर्ट पर भी लागू होगा।

निगम के महाप्रबंधक श्री एस. पी. सिंह ने बताया कि पर्यटकों के लिए नेशनल पार्क्स के समीप स्थित यूनिट्स में भी 20 % का डिस्कांउंट दिया जायेगा। यह डिस्काउंट सिर्फ 27 सितंबर, 2022 (एक दिवस) के लिए ही मान्य होगा। टूरिस्ट्स अपनी समय व सुविधा के अनुसार इस डिस्काउंट का लाभ उठाने के लिए पसंदीदा होटल्स और रिसॉर्ट में बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग की अधिक जानकारी के लिये पर्यटन निगम के नंबर 8982391500 पर संपर्क और बेवसाईट www.mpstdc.com पर विजिट कर सकते हैं।

 

Exit mobile version