दुनियादेशपर्यटनप्रमुख समाचारराज्‍य

एमपी टूरिज्म बोर्ड ने पेरिस में किया रोड-शो

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड,शिव शेखर शुक्ला ने प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं से करवाया अवगत

Story Highlights
  • प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने फ्रांस की ट्रेवल इंडस्ट्री से जुड़े हितधारकों एवं मीडिया से की चर्चा प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं से करवाया अवगत मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने फ्रांस में तीन दिवसीय आईएफटीएम टॉप रेसा 2022 में ट्रेवल ट्रेड पार्टनर्स, मीडिया सहित अन्य हितधारकों के साथ 60 से अधिक बैठकों के साथ अपनी सफल भागीदारी का समापन किया। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसमें राज्य के प्रमुख टूर ऑपरेटर शामिल थे

प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने फ्रांस की ट्रेवल इंडस्ट्री से जुड़े हितधारकों एवं मीडिया से की चर्चा
प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं से करवाया अवगत

 

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने फ्रांस में तीन दिवसीय आईएफटीएम टॉप रेसा 2022 में ट्रेवल ट्रेड पार्टनर्स, मीडिया सहित अन्य हितधारकों के साथ 60 से अधिक बैठकों के साथ अपनी सफल भागीदारी का समापन किया। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसमें राज्य के प्रमुख टूर ऑपरेटर शामिल थे। टीयूआई, सीता, एशिया, मार्को वास्को आदि जैसे फ्रांस के महत्वपूर्ण टूर ऑपरेटरों के साथ बैठकें उपयोगी रहीं। डेसिर्स डी वॉयज, नेशनल ज्योग्राफिक, फ्रांस टीवी और मैरी फ्रांस सहित अन्य प्रमुख मीडिया से चर्चा कर मध्यप्रदेश के गंतव्यों को प्रमोट किया गया।

पेरिस स्थित भारतीय दूतावास में मध्यप्रदेश पर्यटन के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करने के लिए एमपी डे मनाया गया। फ्रांस और मोनाको में भारत के राजदूत श्री जावेद अशरफ ने मध्यप्रदेश के विभिन्न पर्यटन गंतव्यों, वन्य-जीव, विरासत आदि के बारे में बताया गया।

प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने मध्यप्रदेश और फ्रांस के बीच बॉर्बन युग के संबंधों के बारे में चर्चा की। उन्होंने महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में महिलाओं के लिए कौशल-प्रशिक्षण किया जा रहा है, जिससे न सिर्फ उनको आजीविका मिल रही है बल्कि पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। फिल्म पर्यटन के बारे में बताया कि प्रदेश में फिल्म/सीरियल शूटिंग के इच्छुक लोगों के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस प्रणाली लागू की गई है। राज्य में फिल्माई गई फिल्मों के लिए वित्तीय सब्सिडी भी उपलब्ध है।

कार्यक्रम के दौरान एक ऑडियो-विजुअल प्रेजेन्टेशन हुआ, जिसके बाद मटका, बधाई और कथक जैसे म.प्र. के लोक और शास्त्रीय नृत्यों को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मेहमानों को पोहा जलेबी, भोपाली कोरमा, कुनो दाल हांडी और शिकंजी जैसे विशेष व्यंजन परोसे गए।

विरासत के संरक्षण के लिए प्रदेश की सराहना

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में विभिन्न आगामी परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए यूनेस्को में भारतीय राजदूत श्री विशाल वी शर्मा से मुलाकात की। श्री शर्मा ने विरासत के संरक्षण में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा की गई पहल की सराहना की। वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर की उप निदेशक सुश्री ज्योति होसाग्रहर सहित यूनेस्को के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक हुई।

प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने कहा कि “मध्यप्रदेश एक मध्य भारतीय राज्य है, जिसमें फ्रांसीसी यात्रियों को विरासत, संस्कृति आदि दिखाने के लिए बहुत कुछ है। अब ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि हमारी रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म के क्षेत्र में की जा रही पहलों पर प्रकाश डाला जाए। ग्रामीण, कृषि और पर्यावरण पर्यटन कार्यक्रमों को इन देशों में अधिक लोकप्रिय बनाया जाए। फ्रांस में हमारे पर्यटन उत्पादों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से हम उत्साहित हैं और हमें पूरा यकीन है कि आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र से पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button