मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन का पहला 200एम व्ही ए ट्रांसफार्मर दमोह में ऊर्जीकृत

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी का एक और नवाचार

 

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदेश में पहली बार सीमित उपलब्ध स्थान में विशेष डिजाइन से तैयार किया अधिक क्षमता का 220 के व्ही का पावर ट्रांसफारमर ऊर्जीकृत करने में सफलता प्राप्त की है |

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने 220 केव्ही सब स्टेशन दमोह में 220/132 के व्ही के 160 एम वी ए क्षमता के स्थान पर विशेष डिजाइन से तैयार किया हुआ 200 एम व्ही ए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है |मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता प्रोक्योरमेंट जबलपुर इंजी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश में परंपरागत 120 एम व्ही ए या 160एम व्ही ए के पावर ट्रांसफारमर लगाये जाते थे जिनके स्थान पर 200 एम व्ही ए क्षमता का यह पहला पावर ट्रांसफार्मर है जिसे शासन की ज्यादा से ज्यादा नवाचार अपनाने की मंशा के तहत स्थापित किया गया है ।।
इंजी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि क्योंकि यह ट्रांसफार्मर प्रथम बार खरीदा जा रहा था अतः इसकी तकनीकी बारीकियों का अध्ययन एवं खरीदने हेतु टेंडर के महत्वपूर्ण तकनीकी पैरामीटर बनाने में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अधीक्षण अभियंता श्री सतीश कुमार अग्रवाल तथा कार्यपालन अभियंता श्री संजीव श्रीवास्तव ने महती भूमिका अदा की जिनकी मेहनत के कारण यह संभव हो पाया।
ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने के समय मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता परीक्षण एंव संचार इंजीनियर राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.

 

 

 

 

 

Exit mobile version