देशप्रमुख समाचारराज्‍य

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मार्च माह में 847 करोड़ रूपये रिकार्ड राजस्व संग्रहण

वर्ष 21-22 में मार्च की तुलना में वर्ष 22-23 में मार्च माह में संग्रहित राजस्व में 30.5 प्रतिशत वृद्धि

 

 

मध्यप्रदेश के म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर द्वारा केवल मार्च माह में संग्रहित राजस्व पहली बार 800 करोड़ रूपए के पार हुआ है। वर्ष 2023 में मार्च माह में कुल राजस्व संग्रहण 847 करोड़ रूपये दर्ज हुआ है। इसमें निम्न दाब उपभोक्ताओं से 497 करोड़ एवं उच्च दाब उपभोक्ताओं से 350 करोड़ रूपए की राजस्व प्राप्ति शामिल हैं। वर्ष 2021-22 में मार्च माह की तुलना में वर्ष 2022-23 में मार्च माह में कंपनी के राजस्व संग्रहण में 30.5 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों में सर्वाधिक है।

कंपनी क्षेत्र में वर्ष 2021-22 में केवल मार्च माह की तुलना में वर्ष 2022-23 में मार्च माह में 198 करोड़ रूपये अधिक राजस्व संग्रहण हुआ है। कंपनी के एम.डी. श्री अनय द्विवेदी ने अधिकारी-कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी संयम और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। श्री द्विवेदी ने कहा कि कंपनी की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ रहने से आंतरिक संसाधनों का बेहतर उपयोग कर बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जा सकती है। उन्होंने उपभोक्ताओं को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की संतुष्टि हमारे लिए सर्वोपरि है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button