कमलनाथ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर बडे आयोजन की रूपरेखा पर विचार हो रहा है— कांग्रेस

कमलनाथ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर बडे आयोजन की रूपरेखा पर विचार हो रहा है— कांग्रेस
भोपाल, 18 नवम्बर, 2019
मध्यप्रदेश कांग्रेस की सरकार बने हुए 11 महीने पूरे हो चुके हैं। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में मार्ग प्रशस्त किया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, जनसंपर्क मंत्री, पी.सी. शर्मा, प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष अभय दुबे ने सोमवार 18 नवम्बर 2019 को भोपाल में एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार के मंत्री और कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता राज्य में पूरे एक माह तक लगातार पत्रकार वार्ता कर अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी आमजन को देंगे। 17 दिसम्बर को भोपाल में एक बड़ा कार्यक्रम होगा जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
प्रदेश के लाखों कांग्रेसजनों की आकांक्षा है कि 18 नवम्बर, कमलनाथ जी के जन्मदिवस से आगामी 17 दिसम्बर, 2019 तक कांग्रेस सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं, इस दौरान कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी, जनहितैषी कार्यक्रमों एवं नीतियों की जानकारी से प्रदेश की जनता को अवगत कराया जाएगा।
सभी मंत्रीगणों एवं जिला व शहर कांगे्रस अध्यक्षों को एक पत्र लिखकर कांग्रेस सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर उक्त तिथियों में पत्रकारवार्ता के माध्यम से जनहितैषी एवं कल्याणकारी नीतियों के संबंध में जानकारी दिये जाने के निर्देश जारी किये हैं। एक माह तक चलने वाले ये कार्यक्रम चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन एवं राजीव सिंह के संयोजन में संचालित किया जायेंगे। कार्यक्रम के आयोजनों हेतु प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष अभय दुबे को प्रभारी समन्वयक मनोनीत किया गया है।
इसी तारतम्य में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में 18 नवम्बर को दोपहर 1.30 बजे मंत्रीजी एवं कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा एक पत्रकारवार्ता आयोजित की गई है। साथ ही 18 नवम्बर से 17 दिसम्बर, 2019 तक लगातार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में, मंत्रीगणों के प्रभारी जिलों में एवं संभागों में मंत्रीगण पत्रकार वार्ताएं लेंगे जिसमंे प्रदेश प्रवक्ता भी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में मंत्रीगण, संभागीय शहरों में पत्रकार परिषद एवं प्रभारी जिलों सहित 3 जिलों में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।
श्री कमलनाथ जी ने 11 माह के कार्यकाल में वचन-पत्र के लगभग 100 वचनों से अधिक पूरे कर एक जिम्मेदार, संवेदनशील एवं पारदर्शी प्रशासन दिया है। जिसके अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों, कृषकों, अनुसूचित जाति, जनजाति, मध्यम वर्ग एवं अन्य सभी वर्गों के लोगों एवं समाज के पिछड़े वर्ग के कल्याण के अनेक वचन पूरे किये गये हैं।