देशप्रमुख समाचारभारतीय जनता पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसमहत्वपूर्ण आलेखराज्‍य

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम,पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत 229 विधायकों ने घोषित नहीं की संपत्ति

मध्यप्रदेश विधान सभा में 18 दिसम्बर, 2019 को पारित हुआ था संकल्प

 

 

मध्यप्रदेश विधान सभा के 229 विधायकों ने अपने संकल्प के बावज़ूद अपनी संपत्ति घोषित नहीं की है. प्रदेश की 230 सदस्यों वाली विधान सभा में मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल काँग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविन्द सिंह ने अपनी संपत्ति घोषित की है।
उल्लेखनीय है कि इस संबंध में विधान सभा में 18 दिसम्बर, 2019 को सर्व सम्मति से इस आशय का संकल्प पारित हुआ था।

विधान सभा का प्रत्येक सदस्य स्वयं की और परिवार के आश्रित सदस्यों की आस्तियों तथा दायित्वों का विवरण, चुनाव में उम्मीदवार द्वारा जानकारी देने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र में अथवा चार्टर्ड एकाउन्टेंट द्वारा प्रमाणित वार्षिक विवरणी के रूप में, 31 मार्च की स्थिति में प्रति वर्ष 30 जून तक प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश विधान सभा को प्रस्तुत करेगा। प्रस्तुत विवरण विधान सभा की वेबसाईट पर प्रदर्शित किया जायेगा।

एमपीपोस्ट को मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार 18 दिसम्बर, 2019 को पारित संकल्प के संदर्भ मे विधान सभा के सदस्य एवं उनके आश्रितों की संपत्ति का विवरण घोषित करने के अंतर्गत मध्यप्रदेश विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल काँग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविन्द सिंह ने 2020-2021 एवं 2021-2022 और 2022 -23 का संपत्ति का विवरण प्रस्तुत कर दिया है ।

इसी प्रकार सदस्य श्री शैलेन्द्र जैन ने 2019-2020 का,सदस्य कुँवर प्रद्युम्न सिंह लोधी ने 2020-2021 का,श्री अजय कुमार टंडन ने 2019-2020 का, मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने 2020-2021का, श्री नागेन्द्र सिंह (गुढ़) ने 2019-2020 का, श्री संजय यादव ने 2019-2020 एवं 2020-2021 का, श्री टामलाल रघुजी सहारे ने 2020-2021 का,मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने 2019-2020 का,श्री रामपाल सिंह ने 2020-2021 का, श्रीमती लीना संजय जैन ने 2019-2020 का, श्री आरिफ मसूद ने 2019-2020 एवं 2021-2022 का,श्री शिवराज सिंह चौहान,मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश ने 2019-2020 का,श्री ग्‍यारसी लाल रावत ने 2019-2020 का और श्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने 2019-2020- का संपत्ति विवरण जरूर मध्यप्रदेश विधान सभा द्वारा 18 दिसम्बर, 2019 को पारित संकल्प के अनुपालन में प्रस्तुत किया है। शेष वर्षों का भी पेश करना चाहिए था जो अभी तक नहीं किया।

मध्यप्रदेश मंत्री परिषद के 29 सदस्य गण डॉ. नरोत्तम मिश्रा,,श्री गोपाल भार्गव,,श्री तुलसी सिलावट,,कुंवर विजय शाह,श्री जगदीश देवड़ा,श्री बिसाहूलाल सिंह,श्रीमती यशोधरा राजे सिधिया,श्री भूपेन्द्र सिंह,सुश्री मीना सिंह,श्री कमल पटेल,श्री गोविंद सिंह राजपूत,श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह,श्री विश्वास सारंग,श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया,श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,श्री प्रेम सिंह पटेल,श्री ओम प्रकाश सखलेचा,सुश्री उषा ठाकुर,श्री अरविंद भदौरिया,डॉ. मोहन यादव,श्री हरदीप सिंह डंग,श्री राजवर्धन सिंह,श्री भारत सिंह कुशवाह,श्री इंदर सिंह परमार, श्री रामखेलावन पटेल,श्री राम किशोर कांवरे,श्री बृजेन्द्र सिंह यादव,श्री सुरेश धाकड़,श्री ओ.पी.एस. भदौरिया को मध्यप्रदेश विधान सभा द्वारा 18 दिसम्बर, 2019 को पारित संकल्प के अनुपालन में संपत्ति का विवरण प्रस्तुत करना चाहिए था। लेकिन अभी तक किसी भी वर्ष का संपत्ति का विवरण इन मंत्रीगणों ने पेश नहीं किया।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री,विधायक कमलनाथ, मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष ,श्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति,मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व सामयिक अध्यक्ष,रामेश्वर शर्मा, मध्यप्रदेश की कांग्रेस पार्टी की सरकार के किसी भी तत्कालीन मंत्रीगणों समेत मध्यप्रदेश की पंचदश विधानसभा के 214 माननीय विधायकों ने मध्यप्रदेश विधान सभा में 18 दिसम्बर, 2019 को सर्व सम्मति से पारित हुए संकल्प के संदर्भ में किसी वर्ष की संपत्ति घोषित नहीं की है।

विधानसभा का चतुर्दश सत्र, 27 फरवरी 2023 से शुरू हो रहा है जो 27 मार्च 2023 चलेगा। अधिकांश माननीय विधायक स्वयं की तथा परिवार के आश्रित सदस्यों की आस्तियों तथा दायित्वों का विवरण, चुनाव में उम्मीदवार द्वारा जानकारी देने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र में अथवा चार्टर्ड एकाउन्टेंट द्वारा प्रमाणित वार्षिक विवरणी के रूप में, प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश विधान सभा को प्रस्तुत कर सकते हैं।
वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा में इंडियन नेशनल काँग्रेस के 96,भारतीय जनता पार्टी के127,बहुजन समाज पार्टी के 02,समाजवादी पार्टी का 01,और 04 निर्दलीय समेत कुल 230 सदस्य हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button