देशप्रमुख समाचारराज्‍य

मध्यप्रदेश के शासकीय कार्यालयों में फाइव-डे वीक व्यवस्था 30 जून 2022 तक

 

मध्यप्रदेश के शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) की व्यवस्था 30 जून 2022 तक प्रभावशील रहेगी। सचिव सामान्य प्रशासन विभाग डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि राज्य शासन द्वारा कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में सम्पूर्ण प्रदेश के शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित किए गये थे। यह आदेश 31 मार्च 2022 तक प्रभावशील था, जिसे 30 जून 2022 तक बढ़ाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button