देशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन - 2023महत्वपूर्ण आलेखमुख्य निर्वाचन पदाधिकारीराज्‍य

इन जिलों में रहेगा मतदान के समय में परिवर्तन; जाने से पहले जान ले ये बात

प्रदेश में चुनाव के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था

17 नवंबर  मध्य प्रदेश के आने वाले 5 साल का भविष्य चुनने का दिन है। चुनाव आयोग ने वोट डालने का समय सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक निश्चित किया गया है। लेकिन कुछ विधानसभा क्षेत्र ऐसे भी हैं जिनमें इस समय में परिवर्तन किया गया है।

इससे जुड़ी जानकारी के लिए पढे:-

मध्य प्रदेश में कुछ इलाके ऐसे है, जो कि नक्सल क्षेत्र हैं यानी ये वह क्षेत्र नक्सल गतिविधियों से प्रभावित हैं। इसीलिए इन क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रहेगा। यह सब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने हाल ही आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया। इन क्षेत्रों का पूरा विवरण नीचे दिया गया है:-

बालाघाट

बालाघाट जिले में शामिल 3 विधानसभा क्षेत्र- बैहर(108), लांजी(109), परसवाड़ा(110) में मतदान का समय अपरान्ह 3 बजे तक रहेगा।

मंडला

मंडला (विस क्र 55) जिले के अंदर पड़ने वाली बिछिया विधानसभा के 47 मतदान केंद्रों पर (118, 135 से 138 तक, 140,142, 144, 145, 193, 198, 200, 201, 202, 204, 251, 262 से 265 तक, 268, 271, से 274 तक, 276,278, से 281 तक, 283 तक, 291, 292, 294, 297 से 304 तक) और मंडला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 8 विधानसभा क्षेत्रों (65,66,67,9,70,108,107 तथा 130) पर भी समय में परिवर्तन रहेगा।

डिंडौरी

जिले में शामिल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के  अंतर्गत आने वाले 40 मतदान केंद्रों (129,142 से 150, 157 से 159, 195 से 199 तक, 270, 279 से 284 तक 298, 299, 300, 305, 308, 310 से 319 तक) पर भी समय में परिवर्तन रहेगा।

क्रिटिकल एव वल्नरेबल केंद्रों को किया गया है चिन्हित

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन के लिये 17032 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सूची में डाला गया है। इसी के साथ 1316 वल्नरेबल क्षेत्रों का भी चिन्हित किया गया है तथा 4028 बाधा पहुंचाने वाले व्यक्तियों की भी पहचान की गई है जिनपर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। इन सभी क्षेत्रों में मतदान कराने हेतु सेक्टर अधिकारियों द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी।

कानून व्यवस्था बनाने हेतु किए गए कार्य

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि केंद्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 190233 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। साथ ही साथ 269318 लाइसेंसी हथियार भी जमा किए गए हैं। चुनाव को निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु 847 फ्लाइंग स्क्वाड टीम एवं 997 स्टेट सर्वैलन्स टीमों का भी गठन किया गया है।

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button