Big Newsटेक्नोलॉजीडॉ. मोहन यादव CM MPदेशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशराज्‍य

MP CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री ने बताया – इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, AI टेक्नोलॉजी और प्रदेश में हाईटेक उद्योग, डिजिटल निवेश और नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देंगे।

मध्यप्रदेश के अनेक स्कीम्स का आवरण है केंद्रीय बजट, सभी प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी

MP CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री ने बताया – इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, AI टेक्नोलॉजी और प्रदेश में हाईटेक उद्योग, डिजिटल निवेश और नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देंगे।

मध्यप्रदेश के अनेक स्कीम्स का आवरण है केंद्रीय बजट, सभी प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज भोपाल में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया की सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 एक उभरती टेक्नोलॉजी है। इसके आधार पर इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, AI टेक्नोलॉजी और प्रदेश में हाईटेक उद्योग, डिजिटल निवेश और नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देंगे।

मेट्रो पॉलिटन सिटी विकास योजना डबल इंजन सरकार के बेहतर समन्वय का उदहारण है। केन्द्रीय बजट में इनके विकास के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई गई है।

मध्यप्रदेश, देश के उन टॉप-3 राज्यों में शामिल है, जहां बजट का लगभग 40% हिस्सा पूंजीगत निवेश में लग रहा है।

मध्यप्रदेश में रेलवे अधोसंरचना की दृष्टि से क्रांति हो रही है…

 

हमारे यहां पोर्ट नहीं है, ऐसे में रेल कनेक्टिविटी जितनी बढ़ेगी, राज्य के विकास की गति भी उतनी ही तेज होगी।

केंद्रीय बजट 2026-27 में मध्यप्रदेश की अनेक स्कीम्स का आवरण है केंद्रीय बजट से सभी प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी मोदी सरकार का बजट संभावनाओं से भरा है। रेल सेक्टर में तो क्रांति हो गई। एक तरह से केंद्र सरकार का बजट एमपी की योजनाओं का आवरण है। एमपी की सभी योजनाओं को बजट से गति मिलेगी। प्रदेश में बेरोजगारी की दर में तेजी से सुधार हो रहा है। जो घटकर डेढ़ प्रतिशत रह गई है। मंगलवार, 3 फरवरी को कुशाभाऊ ठाकरे सेंटर में मीडिया से चर्चा के दौरान बीजेपी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार का बजट एक तरह से आत्मा से तालमेल करते हुए चल रहा है। बजट में निवेशकों के विश्वास को कायम रखने का काम किया गया है। केंद्रीय बजट भविष्य की भावी योजनाओं को सोच कर तैयार किया गया है।

 

गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर विशेष फोकस
सीएम मोहन यादव ने बताया की बजट के पहले और बजट के बाद वैश्विक स्तर पर जिस तरह की बातें हुई हैं, उससे बजट के परिणाम का आंकलन किया जा सकता है। पाकिस्तान को अमेरिका से कर्ज की जरूरत होती है, इसलिए वह अमेरिका की हर बात मानने को मजबूर होता है, लेकिन भारत की स्थिति अलग है।

सीएम मोहन यादव बताया कि केंद्रीय बजट में गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं पर विशेष फोकस है। इसमें 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास और सभी शहरी आर्थिक क्षेत्रों पर 5 साल में 5000 करोड़ रुपए खर्च करने, छोटे शहरों में तीर्थ स्थल विकसित करने, हर जिले में एक महिला छात्रावास के निर्माण और जिला अस्पतालों को अपग्रेड करने की व्यवस्था से प्रदेश को बहुत लाभ होगा। क्लिनिकल ट्रायल स्थलों का भी विकास होगा। केंद्र के बजट में केयर इकोसिस्टम पर विशेष ध्यान देने के प्रावधान किए गए हैं। इससे बुजुर्गों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था होगी। गंभीर बीमारियों की दवाएं भी सस्ती होंगी, जिससे सभी वर्गों को बड़ी राहत मिलेगी।

cmmp सीएम डॉ. मेाहन यादव और bjp बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय बजट के बारे में मीडिया से एक साथ की बातचीत चर्चा ।
‘वस्त्र उद्योग सेक्टर में रिफॉर्म पर जोर’
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय बजट में वस्त्र उद्योग सेक्टर में रिफॉर्म पर जोर दिया गया है, इससे मध्य प्रदेश को भी लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मध्य प्रदेश को पीएम मित्र पार्क के रूप में टेक्सटाइल क्षेत्र की बड़ी सौगात दी है, इससे तीन लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही 6 लाख किसानों को लाभ होगा। इस पार्क से प्रदेश का मालवा-निमाड़ अंचल नई उड़ान भरने के लिए तैयार है। बजट में देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट और एआई के अधिक से अधिक इस्तेमाल पर फोकस किया गया है, इसका भविष्य में प्रदेश और देश की तरक्की में बड़ा योगदान रहेगा।

10 वर्षों में विकास की दिशा तय करेगा- खंडेलवाल
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट आने वाले 10 वर्षों में भारत के विकास की दिशा तय करेगा। जिन क्षेत्रों में दुनिया के केवल दो-तीन देशों का दबदबा है, उन रणनीतिक उत्पादों के निर्माण पर बजट में विशेष ध्यान दिया गया है। पहली बार अलग से मालगाड़ी के लिए कॉरिडोर बनाने की बात कही गई है, जिससे लॉजिस्टिक्स खर्च कम होगा और व्यापार बढ़ेगा। साथ ही खंडेलवाल ने कहा है यह बजट डर से मुक्त टैक्स व्यवस्था की ओर एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग को राहत देने वाला बजट है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button