प्रमुख समाचार

मध्यप्रदेश में सेवा दल अकादमी और आईटी सेल बनाने में पूरा सहयोग दिया जाएगा

मध्यप्रदेश में सेवा दल अकादमी और आईटी सेल बनाने में पूरा सहयोग दिया जाएगा
गुमराह करने वाली राजनीति का मुकाबला करने के लिए संगठन को मजबूत बनाएं
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ का राष्ट्रीय सेवा दल के विषारद प्रशिक्षण शिविर में संबोधन

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सेवा दल अकादमी और उच्चस्तरीय आईटी सेल बनाने में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरा सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि देश में लोगों को गुमराह करने की जो राजनीति की जा रही है उसका मुकाबला करने के लिए सेवा दल न केवल संगठन के तौर पर मजबूत हो बल्कि गांव-गांव तक अपने नेटवर्क को सुदृढ़ बनाए। श्री नाथ आज बैरागढ़ में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय विषारद प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि सेवा दल एक ऐसा राष्ट्र भक्त संगठन है जिससे प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को शक्ति और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि उनके राजनैतिक यात्रा की शुरुआत सेवा दल से ही हुई है। कांग्रेस के इतिहास में सेवा दल की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। कोई संगठन अगर सही अर्थों में देश सेवा में लगा हुआ और कांग्रेस का सबसे वफादार संगठन है तो वह सेवा दल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा दल हमारे देश की अनेकता में एकता की भावना सांस्कृतिक मूल्यों से न केवल अवगत है बल्कि उसकी कार्य प्रक्रिया में यह शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने की प्रक्रिया में अन्य क्षेत्रों के समान व्यापक बदलाव आया है। आवश्यकता इस बात की है कि सेवा दल अपने काम करने की शैली में भी बदलाव लाए इसके लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और मूल्यों के साथ उसके महान नेताओं द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष में दिए गए योगदान का व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार करें। इसके लिए मुख्यमंत्री ने सेवा दल से प्रदेश में आईटी सेल को मजबूत बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि आईटी सेल ऐसा हो की वह पूरे देश का प्रमुख सेंटर बने। इसके लिए मैं पूरी तरह सहयोग और समर्थन दूँगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा दल को गांव-गांव तक अपने संगठनों को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। प्रदेश में नई सरकार के सामने कई चुनौतियाँ थीं। शोषण, अत्याचार, गरीबी, कर्ज डूबा प्रदेश और किसान, बेरोजगार युवा जैसी विकराल समस्याएं हमारे सामने हैं। एक वर्ष में इन सभी मोर्चों पर साकारत्मक बदलाव लाने का प्रयास हम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा दल सरकार के एक साल के काम काज को जनता तक पहुँचाने और विपक्ष द्वारा लोगों को गुमराह करने के प्रयासों का पूरी ताकत के साथ जवाब देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा आज उस कांग्रेस, को पाठ पढ़ा रही है जिस कांग्रेस के महान नेताओं स्वतंत्रता संग्राम संघर्ष कर देश को आजादी दिलाई। श्री नाथ ने कहा कि सेवा दल को लोगों तक यह बात पहुँचाना चाहिए की वह भाजपा से सवाल करे कि एक नेता वह अपनी पार्टी या आरएसएस का बताए जिसने देश के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया हो।

मुख्यमंत्री ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर देश की जनता को मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब देश बेरोजगारी, आर्थिक संकट सहित कई क्षेत्रों में बदहाल होने की स्थिति में है तब एनआरसी, सीएए जैंसे मुद्दों पर छेड़कर वह देश की जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा की एनआरसी के पीछे भाजपा का जो हिंडन एजेंडा है उससे देश को खतरा है। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने जो समस्याएं है ऐसे समय में एनआरसी जैंसे विषयों की इस देश में कोई आवश्यकता नहीं थी।

राष्ट्रीय सेवा दल के अध्यक्ष श्री लालजी देसाई ने कहा कि राष्ट्रीय विषारद प्रशिक्षण शिविर में 45 वर्ष तक के 425 प्रशिक्षाणार्थी भाग ले रहे है । अगला प्रशिक्षण शिविर 18 वर्ष तक की आयु के युवकों के लिए आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा दल कांग्रेस की नीतियों सिद्धांतों पर चलते हुए अपनी सेवा भावना से उन लोगों को करारा जवाब देंगे जो डंडे से तोड़ेंगे हम झंडे से जोड़ेंगे। सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश यादव ने भी शिविर को संबोधित किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button