भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन - 2023राज्‍य

MP ASSEMBLY ELECTIONS 2023: आज मध्य प्रदेश में चल रही है भाजपा की सरकार, बेईमानी और चोरी की सरकार है: मल्लिकार्जुन खड़गे

अभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज दतिया और श्योपुर में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित किया।

—————-

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने खून पसीना बहाकर इस देश को आजादी

दिलाने का काम किया है: श्री मल्लिकार्जुन खड़गे

————————-

गांधी जी द्वारा दिलाई गई आजादी और डॉ. अंबेडकर द्वारा दिया गया 

संविधान सभी के लिए बराबर है: श्री मल्लिकार्जुन खड़गे

——————-

आज मध्य प्रदेश में चल रही है भाजपा की सरकार, बेईमानी और 

चोरी की सरकार है: श्री मल्लिकार्जुन खड़गे

——————-

हम महिलाओं को 1500 रू. महीने देंगे, 500 में गैस का सिलेंडर देंगे, 

100 यूनिट फ्री बिजली देंगे, किसानों को 5 हॉर्स सिंचाई की

 बिजली माफ़ करेंगे: श्री मल्लिकार्जुन खड़गे

—————–

भाजपा के पास वाशिंग मशीन है, जिसमें वो भ्रष्ट लोगों डालकर

उन्हें भाजपा में शामिल कर लेते है: श्री मल्लिकार्जुन खड़गे

यह चुनाव बहुत अहम चुनाव है, पिछली बार भी आपने कांग्रेस की सरकार बनाई थी, लेकिन नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान ने सरकार की चोरी कर ली है। अब आपकी जिम्मेदारी है कि इस बार आप फिर से प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाएं। कांग्रेस पार्टी के लोगों ने खून पसीना बहाकर इस देश को आजादी दिलाने का काम किया है। दलितों आदिवासियों, महिलाओं को अगर सच्ची आजादी किसी ने दिलायी है तो वह महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, बाबासाहेब अंबेडकर और सरदार पटेल जैसे अनेकों कांग्रेस के नेताओं ने दिलायी है। भारतीय जनता पार्टी के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं वह नहीं चाहते हैं कि गरीबों के बच्चे पढ़े, दलितों के बच्चे पढ़े-लिखे और आगे बढ़े। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज दतिया के इंदरगढ़ और श्योपुर जिले में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुये उक्त बातें कहीं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि मध्य प्रदेश में कुपोषण की स्थिति यह है कि शिवराज सिंह चौहान यहां के बच्चों को न तो पोषण आहार दे पा रहे हैं, ना ही महिलाओं को सुरक्षा। मध्य प्रदेश में भाजपा के नेता आदिवासी पर पेशाब करने का काम करते हैं। भाजपा के पास झूठ बोलने की बहुत बड़ी लिस्ट है। देश में आज रेलवे, डाकघर, डिफेन्स में 30 लाख नौकरियां खाली हैं लेकिन भाजपा 10-15 हजार लोगों को नौकरी देकर वाहवाही लूटने का का काम करती है। प्रदेश में हमारी सरकार आने पर हम व्यापम, पटवारी जैसे घोटालों की जांच कराएंगे।

अपने संबोधन में खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार थी तब हमने मनरेगा देने का काम किया, जिससे मजदूर और किसानों की स्थिति मजबूत हुई, गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। नेहरू जी ने भी बड़े-बड़े कारखाने खोलकर देश के लोगों को काम दिया। कांग्रेस ने लोगों की समस्याओं को सुना समझा और उनकी मदद करने का काम किया। क्योंकि कांग्रेस जो कहती है वह करके दिखाती है। लेकिन भाजपा के पास एक वाशिंग मशीन है जिसमें वो भ्रष्ट लोगों को डालकर उन्हें भाजपा में शामिल कर लेते है।

इस जनसभा में खड़गे नें कहा कि मप्र में कांग्रेस की सरकार आने पर हम कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने का काम करेंगे, 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का लाभ भी मिलेगा, 12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली किसानों को देने का काम करेंगे। हमारी 15 महीने की सरकार थी तब हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था और फिर से सरकार आने पर हम करेंगे। हम बच्चों को पढ़ने के लिए फ्री एजुकेशन स्कीम लाये हैं। हम 11 गारंटी लेकर आये है। हम महिलाओं को 1500 रू. प्रति महीने देंगे, हम 500 रू में गैस का सिलेंडर देंगे, 100 यूनिट फ्री बिजली देंगे, किसानों को 5 हॉर्स पॉवर सिचाई की बिजली माफ़ करेंगे, जातिगत जनगणना करने का काम करेंगे, किसान आंदोलन के समय के सभी मुकद्दमे वापिस लेने का काम करेंगे।

अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनाई थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने पैसे के दम पर उस सरकार की चोरी की, भाजपा के लोग सीधा डाका डालते डालते है। इन्होंने भगवान को भी नहीं छोड़ा, महाकाल कॉरिडोर मैं भी चोरी कर ली मध्यप्रदेश में 10 वीं 12 वीं की परीक्षाओं के पेपर लीक होते हैं, नर्सिंग के पेपर लीक होते हैं, पटवारी परीक्षा के लिए 15 लाख रुपए लिए जाते हैं।

अंत में खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी की तरह झूठे वादे नहीं करती है हमारा लक्ष्य है कि हम जनता को राहत दें और जनता को मजबूत बनाएं। आपको डरने की जरूर नहीं है कांग्रेस आपके साथ है। जनसमूह को संबोधित करते हुये कहा कि मुझे भी आप पर पूरा भरोसा है कि आप कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button