Big Newsदेशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश विधानसभाराज्‍यराज्यपाल मध्यप्रदेश

MP Assembly Budget Session-मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, पहले दिन मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अभिभाषण होगा

पहले दिन मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अभिभाषण होगा,19 दिनों तक चलेगी सदन की कार्यवाही,

 

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार, दिनांक 16 फरवरी, 2026 पूर्वान्ह समय 11.00 बजे से आहूत होगा।
पहले दिन मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अभिभाषण होगा उसके बाद। राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञाता ज्ञापन प्रस्ताव पेश किया जायेगा।
यह जानकारी मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा ने दी।

16 फरवरी से यानि सोमवार कल से शुरू होने वाले MP विधानसभा का सत्र, 19 दिनों तक चलेगी कार्यवाही,
MP Assembly Budget Session: 19 दिनों के इस सत्र के दौरान दौरान महत्वपूर्ण सरकारी काम होंगे।

मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह 16वीं मध्य प्रदेश विधानसभा का नौवां सत्र होगा। जो 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा।

 

इसी बीच राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को लोकभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री पटेल का श्री तोमर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल श्री पटेल को विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने 16 फ़रवरी से प्रारम्भ हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के अभिभाषण के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर पारस्परिक चर्चा हुई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button