देशप्रमुख समाचारराज्‍य

मध्यप्रदेश परंपरागत खेती में अग्रणी

 

मानव के लिए जैविक खेती उत्तम – मुख्यमंत्री श्री चौहान
मीडिया कर्मियों से किया संवाद
विदिशा में फार्महाउस में लिया उद्यानिकी फसलों का जायजा

 

एमपीपोस्ट, 19 मार्च 2022 ,भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम सपत्नीक विदिशा के अपने फार्महाउस पर उद्यानिकी फसलों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टमाटर के पौधों की गुणवत्ता को परखने के साथ-साथ अन्य उद्यानिकी फसलों की जानकारी भी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने फार्महाउस में मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक चर्चा में जैविक खेती को बढ़ावा देने पर भी बल दिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश परंपरागत खेती में अग्रणी है। कृषक अपनी आय में वृद्धि के लिए परंपरागत खेती गेहूँ, धान के अलावा अन्य फसलें भी लगाएँ। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती की तरफ अधिक ध्यान देना इसलिये आवश्यक है क्योंकि केमिकल फर्टिलाइजर मिट्टी की उर्वरा शक्ति को नुकसान पहुँचाते हैं और मानव के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं। आज समय है कि हम प्राकृतिक खेती यानी गोबर की खाद, जीवामृत इत्यादि खाद के तौर पर इस्तेमाल करें। इसका फायदा यह होगा कि उत्पादन भी अधिक होगा और रोगों से मुकाबला करने की क्षमता भी बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज आमजन जैविक खेती उत्पाद का उपयोग करना चाह रहे हैं। जैविक खेती की फसलों के रेट भी काफी अच्छे होते हैं और यह मानव शरीर के लिए भी उत्तम होती हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button