देशप्रमुख समाचारराज्‍य

मध्यप्रदेश को गढ़ने में सभी का सहयोग हो

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री,शिवराज सिंह चौहान ने दी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ

Story Highlights
  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंग्रेजी नव वर्ष 2023 की सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी के सुखी और समृद्ध होने की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नागरिकों में अपने प्रदेश की भावना का विकास हुआ है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास में हम सभी का सहयोग होना चाहिए।

 

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंग्रेजी नव वर्ष 2023 की सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी के सुखी और समृद्ध होने की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नागरिकों में अपने प्रदेश की भावना का विकास हुआ है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास में हम सभी का सहयोग होना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नया वर्ष सभी प्रदेशवासियों के जीवन में नवीन उत्साह और ऊर्जा का संचार करे, सभी सुखी और निरोगी रहें। उन्होंने कहा कि नव वर्ष में हमें नए संकल्पों के साथ अपनी कार्य-कुशलता और दक्षता से पुन: जन-कल्याण के कार्य करने में लगना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हमारा प्रण आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाना है। इम सभी एकजुट होकर प्राण-प्रण से इस संकल्प की पूर्ति और नए मध्यप्रदेश को गढ़ने में जुट जाएँ।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button