देशप्रमुख समाचारराज्‍य

एमपी में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ उत्साह और हर्षोल्लास से मनाई गई

मंत्रीगण ने जिला मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण

Story Highlights
  •  मध्यप्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव में देश की 75वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों से विकास में जन-भागीदारी का आहवान किया। विधानसभा अध्यक्ष, राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्यों और जिला कलेक्टर्स ने स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

 

मध्यप्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव में देश की 75वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों से विकास में जन-भागीदारी का आहवान किया। विधानसभा अध्यक्ष, राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्यों और जिला कलेक्टर्स ने स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

रीवा – जिला मुख्यालय पर एसएएफ ग्राउंड में विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। इस मौके पर पुलिस बल द्वारा हर्ष फायर करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

इंदौर – जिले में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमा, जोश, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रूस्तमजी आर्म्ड पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज मैदान में गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

जबलपुर – जिले में 76वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में भव्य एवं गरिमामय समारोह में लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। नागरिकों की उपस्थिति के बीच मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। इस मौके पर सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर किये गये। पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन बजाई। मंत्री श्री भार्गव ने विशिष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया।

नरसिंहपुर – जिला मुख्यालय पर 76वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे भी आकाश में छोड़े। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक, विद्यार्थी को पुरस्कृत किया।

उज्जैन – स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ पर वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने उज्जैन जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि श्री देवड़ा ने श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

मण्डला – जिला मुख्यालय के स्टेडियम में आयोजित 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी गई एवं राष्ट्र गान का गायन हुआ। इस मौके पर मध्यप्रदेश गान की भी प्रस्तुति हुई। मुख्य समारोह में जनजातीय लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियाँ दी गईं।

देवास – जिले में स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने रंग-बिरंगे गुब्बारे खुले आकाश में छोड़े।

सागर – जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पीटीसी ग्राउंड पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह हुआ। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने देश की प्रगति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को पुरस्कृत भी किया गया।

अनूपपुर- सीधी जिला मुख्यालय पर 76वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने नागरिकों को मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। जनजातीय कार्य मंत्री ने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये।

छिंदवाड़ा – जिला मुख्यालय में किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया।

दमोह – जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय के तहसील ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व, परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया। सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने तीन चक्रों में हर्ष फायर किये। परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

सिंगरौली – जिला मुख्यालय पर मुख्य अतिथि खनिज साधन, श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने कोविड कोरोना काल के दौरान श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने पुलिस परेड ग्राउंड में बादाम और अशोक के पौधे लगाये।

विदिशा – विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने ध्वजारोहण कर आकर्षक परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को सम्मानित भी किया।

गुना – ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जिला मुख्यालय स्थित लाल परेड ग्राउण्ड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। हर्ष फायर के साथ राष्ट्र गान का गायन किया गया। श्री तोमर ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। ऊर्जा मंत्री ने वैक्सीनेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया।

छतरपुर – जिला मुख्यालय पर नागरिकों की उपस्थिति के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया और आकर्षक परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में पुलिस बैंड ने लयबद्ध ध्वनि के साथ राष्ट्रगान का गायन किया। कार्यक्रम में कोविड रोकथाम में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करने वाली ग्राम पंचायतों की टीम को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

खण्डवा – जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड पर पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मंत्री सुश्री ठाकुर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।

रायसेन – जिला मुख्यालय के होमगार्ड ग्राउंड में 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन मंत्री श्री अरविंद भदौरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मंत्री डॉ. भदौरिया ने परेड का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। सहकारिता मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और मीसा बंदियों का सम्मान कर शॉल-श्रीफल भेंट किया।

राजगढ़ – जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर पुलिस बल द्वारा हर्ष फायर किये गये। डॉ. यादव ने पाटन स्कूल में बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया।

बड़वानी – जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में 76वें स्वतंत्रता दिवस पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर जिला पुलिस बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, कोबरा बटालियन, हॉक फोर्स एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि श्री डंग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।

मंदसौर – जिले में 76वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदसौर के राजीव गांधी महाविद्यालय क्रीड़ा परिसर मैदान में जिले के प्रभारी मंत्री तथा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव ने ध्वजारोहण किया और आकर्षक परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया। समारोह में सुरक्षा बल की टुकड़ियों ने हर्ष फायर कर राष्ट्रगान की धुन बजाई।

मुरैना – जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड पर 76वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली। मंत्री श्री कुशवाह ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उद्यानिकी मंत्री ने खुली जीप में परेड की टुकड़ियों का निरीक्षण किया।

झाबुआ – जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने नागरिकों की उपस्थिति के बीच मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में आकर्षक जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया।

शहडोल – जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी स्टेडियम में 76वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त, घुम्मकड़ एवं अर्द्धघुम्मकड़ जनजातीय कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। समारोह में सुरक्षा बल की टुकड़ियों ने हर्ष फायर कर राष्ट्रगान की धुन बजाई। मंत्री श्री पटेल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया।

पन्ना – जिला मुख्यालय परआयुष (स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन राज्य मंत्री श्री राम किशोर (नानो) कांवरे ने ध्वजारोहण किया और आकर्षक परेड की सलामी ली। उन्होंने नागरिकों की उपस्थिति के बीच मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

शाजापुर – जिला मुख्यालय पर संपन्न हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री एवं शाजापुर के प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारे खुले आकाश में छोड़े गये। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। राज्य मंत्री श्री यादव ने श्रेष्ठ अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।

दतिया – लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़ ने दतिया जिला मुख्यालय में 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर आकर्षक परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया।

रतलाम – जिले में 76वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के माहौल में मनाया गया। जिला मुख्यालय पर नगरीय विकास तथा आवास राज्य मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मंत्री श्री भदौरिया ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को सम्मानित किया।

धार – जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने स्वतंत्रता दिवस पर धार जिले के कारम डेम पर ध्वजारोहण कर एनडीआरएफ और रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल सभी सहभागियों का सम्मान किया।

इसी प्रकार शेष 23 जिला मुख्यालयों क्रमश: ग्वालियर, शिवपुरी, निवाड़ी, हरदा, सतना, कटनी, डिण्डौरी, आगर-मालवा, नर्मदापुरम, खरगोन, भिण्ड, टीकमगढ़, अशोकनगर, सिवनी, नीमच, उमरिया, बुरहानपुर, अलीराजपुर, श्योपुर, बैतूल, सीहोर, सीधी और बालाघाट में जिला कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button