मध्यप्रदेश में 26 फरवरी से “मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ “वितरण अभियान

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर होंगे शामिल

 

एमपीपोस्ट, 25 फरवरी 2022 ,भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में “मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ” फसल बीमा पॉलिसी वितरण अभियान का शुभारंभ शनिवार 26 फरवरी, 2022 को इंदौर के सांवेर में होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से वर्चुअली जुड़ेंगे। कार्यक्रम केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की उपस्थिति में होगा।

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने बताया है कि शनिवार 26 फरवरी, 2022 को दोपहर 12 बजे इंदौर जिले के सांवेर के ग्राम बूढ़ी बरलाई स्थित मालवा सहकारी शक्कर कारखाना परिसर में वृहद कार्यक्रम होगा। इसमें जल-संसाधन मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट, अध्यात्म, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) और नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह भी मौजूद रहेंगे।

Exit mobile version