देशप्रमुख समाचारराज्‍य

मध्यप्रदेश में “मास्क ही है जिंदगी” अभियान में अभी तक 10 लाख 21 हजार 301 मास्क वितरित
रोको-टोको अभियान में 9 लाख 65 हजार 556 घरों में सम्पर्क

एमपीपोस्ट, 07,फरवरी 2022 ,भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चलाए जा रहे “मास्क ही है जिंदगी” अभियान में 6 फरवरी तक 10 लाख 21 हजार 301 मास्क वितरित किए जा चुके हैं। यह अभियान 20 जनवरी को सभी नगरीय निकायों में एक साथ शुरू हुआ था।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि नगरीय निकायों द्वारा “रोको-टोको” अभियान में अभी तक 9 लाख 65 हजार 556 घरों में संपर्क किया जा चुका है। नागरिकों को कोरोना से बचाव के संबंध में जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ की जा रही हैं। लगभग 13 हजार 279 ऑनलाइन चर्चाएँ आयोजित की गई हैं। संचार के विभिन्न माध्यमों से भी लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शहरों में होर्डिंग और वॉल-पेंटिंग के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार कर जागरूकता लायी जा रही है।

अभी तक नगरीय निकायों में स्थापित “मास्क बैंकों” में नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा जन-सहयोग से 3 लाख 84 हजार 673 मास्क दान स्वरूप दिये जा चुके हैं।

6 फरवरी को 41 हजार 84 मास्क वितरित

मंत्री श्री सिंह ने बताया है कि 6 फरवरी को नगरीय निकायों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से 41 हजार 84 मास्क वितरित किये गये हैं। भोपाल संभाग के नगरीय निकायों में 3 हजार 809, चंबल में 710, ग्वालियर में 15 हजार 517, इंदौर में 2 हजार 250, जबलपुर में 5 हजार 83, नर्मदापुरम् में 1 हजार 277, रीवा में 3 हजार 963, सागर में 5 हजार 193, शहडोल में 933 और उज्जैन संभाग के नगरीय निकायों में 2 हजार 349 मास्क वितरित किये गये हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button