देशप्रमुख समाचारराज्‍य

मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों में “मास्क ही है जिन्दगी” अभियान 20 जनवरी से

 

मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कोरोना से बचने के लिए नागरिकों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए सभी नगरीय निकायों में 20 जनवरी से “मास्क ही है जिन्दगी” अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। यह अभियान 20 दिन चलेगा।

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश में नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध करवाई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीनेशन के साथ कोरोना से बचाव के लिए चाक-चौबंद व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की हैं। इसी का परिणाम है कि वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्यों में हैं।

श्री सिंह ने बताया है कि अभियान का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में मास्क के प्रयोग को बढ़ावा देना है। मास्क को जन-सहयोग से सुलभ तरीके से उपलब्ध कराना और मास्क बैंक स्थापित करना। मास्क को ठीक ढंग से पहनने और उसके सुरक्षित निपटान की जानकारी देना।

अभियान में अशासकीय संगठनों, संस्थाओं और युवाओं का सहयोग लिया जायेगा। व्यक्तिगत जनसंपर्क के साथ जागरूकता की विभिन्न गतिविधियाँ की जाएगी। मास्क लगाने वाले को प्रोत्साहन और नहीं लगाने वाले लोगों को समझाइश दी जायेगी। रोको-टोको अभियान चलेगा। विभिन्न प्रचार माध्यमों से मास्क लगाने के फायदे बताये जायेंगे। मास्क नहीं लगाने पर समझाइश के बाद चालानी कार्यवाही भी की जायेगी।

मंत्री कार्यालय तथा संचालनालय स्तर पर अभियान की सतत् मॉनिटरिंग की जायेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button