देशपर्यटनप्रमुख समाचारराज्‍य

महिला सुरक्षा हेतु ‘संवाद सम्मान’ 16 दिसंबर को भोपाल में

टूरिज्म बोर्ड, पुलिस और महिला-बाल विकास विभाग का संयुक्त आयोजन

Story Highlights
  • रवीन्द्र भवन से बोट क्लब तक निकलेगी सुरक्षा संकल्प यात्रा महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन परियोजना में म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा "संवाद सम्मान" कार्यक्रम ‘निर्भया दिवस’ 16 दिसंबर को रवीन्द्र भवन में दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। पुलिस, महिला-बाल विकास विभाग एवं संगिनी संस्था के साथ मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘संकल्प-समन्वय-सुरक्षा’ की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम किए जायेगे। समापन पर रवीन्द्र भवन से बोट क्लब तक सुरक्षा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें एक हज़ार से अधिक महिलाएँ सम्मिलित होकर पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा का जागरूकता संदेश देंगी।

रवीन्द्र भवन से बोट क्लब तक निकलेगी सुरक्षा संकल्प यात्रा

 

महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन परियोजना में म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा “संवाद सम्मान” कार्यक्रम ‘निर्भया दिवस’ 16 दिसंबर को रवीन्द्र भवन में दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। पुलिस, महिला-बाल विकास विभाग एवं संगिनी संस्था के साथ मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘संकल्प-समन्वय-सुरक्षा’ की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम किए जायेगे। समापन पर रवीन्द्र भवन से बोट क्लब तक सुरक्षा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें एक हज़ार से अधिक महिलाएँ सम्मिलित होकर पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा का जागरूकता संदेश देंगी।

प्रमुख सचिव पर्य़टन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि “‘महिलाओं के लिये सुरिक्षत पर्यटन” परियोजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर महिला पर्यटकों में सुरक्षा और सहजता का भाव विकसित करना है। परियोजना में बोर्ड द्वारा 40 हजार से अधिक बालिकाओं को आत्म-रक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पर्यटन उद्योग से जोड़ने के लिए 10 हजार से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सामुदायिक सहभागिता एवं जागरूकता के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे हैं’।

रवीन्द्र भवन में परियोजना अन्तर्गत आत्म-रक्षा प्रशिक्षण में पारंगत प्रशिक्षुओं द्वारा आत्म-रक्षा विधा का प्रदर्शन और विशिष्ट उपलब्धियों वाले व्यक्तियों का सम्मान किया जायेगा। साथ ही महिला निर्देशक सिंधू धौलपुरे के समूह नाट्य दल द्वारा महिला केन्द्रित नाटक झलकारी बाई की प्रस्तुति और विभिन्न विभागों के द्वारा समान उद्देश्यों को लेकर किये जा रहे सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री का प्रदर्शन होगा। महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में भूमिका पर केन्द्रित विशेष प्रस्तुति “स्वावलंबन से सशक्तिकरण” होगी।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button