डॉ. मोहन यादव CM MPदेशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशराज्‍य

MADHYA PRADESH में ओलावृष्टि से प्रभावित कोई भी किसान सर्वे एवं राहत से छूटे नहीं :

CM MP MOHAN YADAV-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करने के निर्देश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत 11 से 14 फरवरी के मध्य पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ जिलों असामायिक वर्षा और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि ओलावृष्टि से प्रभावित कोई भी किसान राहत और सर्वे से छूटे नही। सर्वे के बाद कलेक्टरों को आरबीसी 6(4) में किसानों को राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए है।

बालाघाट, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिडोंरी, मण्डला, सतना, सिंगरौली, पन्ना, अनूपपुर एवं छतरपुर की 34 तहसीलों के 343 गाँव के 3 हजार 701 किसानों की फसलों के प्रभावित होने की सूचना पर तत्काल सर्वेक्षण के निर्देश दिये गये है। राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के अनुरूप राहत प्रदान करने को कहा है। राहत राशि स्वीकृत करने के लिये पर्याप्त मात्रा में बजट उपलब्ध है।

उल्लेखनीय है कि ओलावृष्टि प्रभावितों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य शासन द्वारा 121 करोड़ रूपये की राशि वितरित की गई है। विगत तीन वर्षों में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 1 हजार 820 करोड़ रूपये की सहायता दी गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button