देशप्रमुख समाचारभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराज्‍य

मध्यप्रदेश में भाजपा का पूरा प्रयास चल रहा है,वे तड़प रहे हैं,अब प्रश्न उनके हारने का नहीं है,अब तो प्रश्न हर सीट पर कितने से हारने का बचा है- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज 31 अक्टूबर 2020 को भोपाल में मीडिया को बताया की उन्होंने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में देश-प्रदेश में कई चुनाव देखें,कई चुनाव लड़े,कई लड़वाये

मैं जानता हूँ कि विरोधी दल की क्या परिस्थिति होती है ,जब वह हार रहे होते हैं ,एक स्थिति होती है जब वह पिट रहे होते हैं। तब वो प्रशासन का ,पुलिस का ,शराब का ,पैसे का उपयोग करना शुरू कर देते हैं।

मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर पूरा विश्वास है ,मुझे पूरा भरोसा है कि मध्य प्रदेश के मतदाता और इन 28 सीटों के जागरूक मतदाता मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखेंगे।हमारे प्रजातंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे।

किस प्रकार यह सौदेबाज़ी की व बिकाऊ सरकार बनी है , जनता यह सच्चाई समझती है और जनता इनको मुंहतोड़ जवाब देगी।

भाजपा का पूरा प्रयास चल रहा है ,वे तड़प रहे हैं ,अब प्रश्न उनके हारने का नहीं है ,अब तो प्रश्न हर सीट पर कितने से हारने का बचा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button