देशप्रमुख समाचारराज्‍य

वित्त मंत्री, जगदीश देवडा ने मध्यप्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन पेश किया

वित्त मंत्री, जगदीश देवडा ने मध्यप्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिधिनयम, 2005 के अंतर्गत राजकोषीय नीति का विवरण प्रस्तुत किया

 

सरकार ने इस बजट में कोई नवीन कर अधिरोपित करने अथवा किसी भी कर की दर बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं किया

 

एमपीपोस्ट, 0 9 मार्च 2022 ,भोपाल। मध्यप्रदेश के वाणिज्यिक कर, वित्त योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्री जगदीश देवडा ने वर्ष 2022-2023 के आय -व्ययक का आज बुधवार, 9 मार्च, 2022 को प्रात: 11.00 मध्यप्रदेश विधानसभा में उपस्थापन किया।

मंत्री जगदीश देवडा ने मध्यप्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिधिनयम, 2005 के अंतर्गत राजकोषीय नीति का विवरण भी प्रस्तुत किया

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार का बजट आज 9 मार्च 2022 को मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत हुआ । मध्यप्रदेश के वाणिज्यिक कर, वित्त योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्री जगदीश देवडा ने राज्य विधानसभा के 7 मार्च से आरंभ हो रहे सत्र के तीसरे दिन यानि 9 मार्च को मध्यप्रदेश सरकार का बजट पेश कर मध्यप्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिधिनयम, 2005 के अंतर्गत राजकोषीय नीति का विवरण प्रस्तुत कर बताया की।

 

वित्त मंत्री, जगदीश देवडा ने सदन को बताया की पुनरीक्षित अनुमान 2021-22

पुनरीक्षित अनुमान के अनुसार कुल राजस्व प्राप्तियां ` 1 लाख 71 हजार 697 करोड़ तथा राजस्व व्यय ` 1 लाख 77 हजार 398 करोड़ अनुमानित है। इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण राज्य शासन की राजस्व प्राप्तियों में वृद्धि अपेक्षाकृत कम रही है, इसलिए राजस्व घाटा होना अनुमानित है। राजस्व घाटे का पुनरीक्षित अनुमान ` 5 हजार 701 करोड़ है, जो कि जी.एस.डी.पी. का 0.55 प्रतिशत होगा।

राजकोषीय घाटे का पुनरीक्षित अनुमान ` 43 हजार 287 करोड़ है, जो सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 4.18 प्रतिशत है। इसी वित्तीय वर्ष में राज्य शासन द्वारा तृतीय अनुपूरक अनुमान प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया है। अनुपूरक के पारण के उपरांत उक्त वित्तीय सूचकांकों में परिवर्तन संभव है।

वित्त मंत्री, जगदीश देवडा ने सदन में कहा की बजट अनुमान 2022-23

राजस्व प्राप्तियां

वर्ष 2022-23 में कुल राजस्व प्राप्तियों का बजट अनुमान ` 1 लाख 95 हजार 180 करोड़ है। राजस्व प्राप्तियों में राज्य के स्वयं के कर एवं गैर कर संसाधनों से 86 हजार 478 करोड़ तथा केन्द्रीय करों में प्रदेश के हिस्से के अंतर्गत प्राप्तियां ` 64 हजार 107 करोड़ अनुमानित हैं। केन्द्र सरकार से सहायक अनुदान अंतर्गत प्राप्तियां ` 44 हजार 595 करोड़ अनुमानित है।

कोविड-19 महामारी से उत्पन्न प्रतिकूल आर्थिक वातावरण में भी हमारी सरकार के प्रयासों से वर्ष 2021-22 के राज्य के स्वयं के कर एवं कर-भिन्न राजस्व के पुनरीक्षित अनुमान लगभग बजट अनुमान अनुसार ही प्राप्त होना संभावित है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रदेश के स्वयं के कर राजस्व एवं कर-भिन्न राजस्व में वर्ष 2021-22 के बजट अनुमान की तुलना में लगभग 13 प्रतिशत अधिक अनुमान है।

इस बजट में कोई नवीन कर अधिरोपित करने अथवा किसी भी कर की दर बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है।

वित्त मंत्री, जगदीश देवडा ने बताया की कुल व्यय
वर्ष 2022-23 के लिये कुल विनियोग की राशि ` 2 लाख 79 हजार 237 करोड़, राजस्व व्यय अंतर्गत ` 1 लाख 98 हजार 916 करोड़ तथा पूंजीगत व्यय अंतर्गत 48 हजार 800 करोड़ प्रस्तावित है। सामाजिक-आर्थिक उत्थान की योजनाओं के लिये वर्ष 2022-23 के लिये समग्र रूप से बजट अनुमान ` 1 लाख 17 हजार 36 करोड़ है।

वर्ष 2021-22 के कुल व्यय का बजट अनुमान ` 2 लाख 17 हजार 123 करोड़ का है, जिसे ` 30 हजार 592 करोड़ बढ़ाकर वर्ष 2022-23 के लिये ` 2 लाख 47 हजार 715 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

वित्त मंत्री, ने बताया की शुद्ध लेन-देन

वर्ष 2022-23 की कुल प्राप्तियां ` 2 लाख 49 हजार 152 करोड़ तथा कुल व्यय ` 2 लाख 47 हजार 715 करोड़ अनुमानित होने से वर्ष का शुद्ध लेन-देन 1 हजार 436 करोड़ है एवं अंतिम शेष ` 461 करोड़ का अनुमान है।

राजकोषीय स्थिति

15वें वित्त आयोग की अनुशंसा अनुसार वर्ष 2022-23 में राजकोषीय घाटे की सामान्य सीमा 3.5 प्रतिशत है एवं ऊर्जा क्षेत्र में अपेक्षित कतिपय सुधारों को करने पर अतिरिक्त 0.5 प्रतिशत की सीमा स्वीकृत की जा सकेगी। इस विश्वास के साथ कि हम यह अतिरिक्त सीमा की स्वीकृति प्राप्त कर सकेंगे, बजट अनुमान तैयार किया गया है।

वर्ष 2022-23 में राजकोषीय घाटा ` 52 हजार 511 करोड़ अनुमानित है, जो कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 4.56 प्रतिशत अनुमानित है। वर्ष में ` 3 हजार 736 करोड़ का राजस्व घाटा अनुमानित है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button