
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसएएफएफ चैंपियनशिप 2026 की विजेता भारतीय फुटबॉल टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।
चैम्पियनशिप के मंगलवार (17 नवम्बर) को हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया। इस शानदार जीत के साथ भारतीय फुटबॉल टीम लगातार तीसरी बार चैंपियन बनी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि क्रिकेट के बाद अब फुटबॉल में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देशवासियों को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने भारतीय फुटबॉल टीम के सभी सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की हैं।