INDIA AI – नए विचारों, नवाचार और इरादों का एक सशक्त संगम- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
PM MODI- प्रधानमंत्री ने इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 के उद्घाटन समारोह की मुख्य बातें साझा कीं

उद्घाटन समारोह की मुख्य बातें साझा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि इस एक्सपो ने पूरी दुनिया के हित में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को आकार देने में भारतीय प्रतिभा की असाधारण क्षमता को उजागर किया है।
इन सबसे बढ़कर, इस आयोजन ने मानव प्रगति के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिम्मेदारीपूर्वक, समावेशी रूप से और बड़े पैमाने पर उपयोग करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।
India AI Impact Expo 2026 was a powerful convergence of ideas, innovation and intent.
It showcased the extraordinary potential of Indian talent in shaping the future of Artificial Intelligence for global good.
Above all, it reaffirmed our commitment to harnessing AI… pic.twitter.com/jfVWCP4BHh
— Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2026
एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:
“इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 नए विचारों, नवाचार और इरादों का एक सशक्त संगम था।
इसने पूरी दुनिया के हित में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को आकार देने में भारतीय प्रतिभा की असाधारण क्षमता को प्रदर्शित किया।
सबसे अहम बात यह है कि इसने मानव प्रगति के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिम्मेदारीपूर्वक, समावेशी रूप से और व्यापक स्तर पर उपयोग करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।



