देशप्रमुख समाचारभारतीय जनता पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसमध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन - 2023राज्‍य

DD DIALOGUE मध्यप्रदेश के दिल में कौन डीडी न्यूज़ के डायलॉग कार्यक्रम में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं ने दिए अपने -अपने तर्क

Madhya Pradesh Assembly Election- मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023, मध्यप्रदेश का समर

 

 

( नमन अटोलिया की विशेष रिपोर्ट )

18 सालों में प्रदेश की हालत खस्ता: शोभा ओझा

मध्यप्रदेश के चौथे सत्र में शोभा ओझा जनता से मुखातिब हुईं वे इस कार्यक्रम में दिल्ली से जुड़ी थी। डीडी न्यूज के द्वारा आयोजित इस आयोजन में उन्होंने शिवराज सरकार के 18 सालों को नाकाम घोषित कर दिया और जनता के सामने काँग्रेस का रोडमैप रखा।
18 सालों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी सरकार में युवा बेरोजगार रहे, किसान दामों को लेकर तरसते रहे, फिर भी न दाम मिले न यूरिया। पिछले 8 सालों में 17000 युवाओ ने आत्महत्या कर ली । हमारा प्रदेश कुपोषण और महिला अत्याचार जैसी चीजों में नंबर 1 बन गया। व्यापम जैसे घोटाले हुए। इन्वेस्टर समिट पर करोड़ों खर्च हुए लेकिन रोजगार नहीं आया ।

काँग्रेस के भीतर हालातों को लेकर उन्होंने आश्वस्त किया कि एम पी में काँग्रेस मजबूत है। कमलनाथ लगातार संगठन को मजबूत कर रहे है। जो लोग जमीन पर मजबूत हैं उन्ही को टिकट मिला है। सब कुछ सर्वे और जातीय समीकरणों के आधार पर तय हुआ था। काँग्रेस का रोडमैप बताते हुए उन्होंने कहा कि हम स्अभी को अच्छी शिक्षा और नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध है। 50000 स्कूली शिक्षकों के पद रिक्त है। इस वजह से पलायन हो जाते हैं। हम नारी सम्मान योजना भी शुरू करेंगे। सॉफ्ट हिन्दुत्व और सनातन के सवाल उन्होंने कहा कि पार्टी ने कभी भी धर्म को राजनीति में वोट पाने का मकसद नहीं बनाया है। यह निजी आस्था का विषय है। जहा तक मेरी समझ है किसी नेता ने अभी तक सनातन विरोधी बयान नहीं दिया है। कमलनाथ सबसे बड़े हनुमान भक्त हैं। उन्होंने प्रदेश में सबसे बड़ी हनुमान प्रतिमा छिंदवाड़ा में बनाई। महाकाल और ओंकारेश्वर काँग्रेस की देन है। उल्टा कॉंग्रेस ने ही सप्तर्षि की मूर्तियों में भ्रष्टाचार किया।

परिवारवाद के जवाब पर उन्होंने कहा कि मेरे विचार से राजनीति में आने का सभी को अधिकार है और परिवारवाद में भाजपा ही सबसे आगे है। कैलाश विजयवर्गीय और राजनाथ सिंह इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं।

आखिर में उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे।
कमलनाथ ने वल्लभ भवन को बनाया था दलाली का अड्डा: वी डी शर्मा

डीडी न्यूज द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश समर के तीसरे सत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जनता से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने जहां प्रदेश को शिवराज सरकार की खूबियाँ गिनाई वहीं काँग्रेस और कमलनाथ को आड़े हाथों लिया।

सत्र के दौरान काँग्रेस की बात करते हुए उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस हमेशा देश को गुमराह करती है। तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गरीब आदिवासी महिलाओ को मिलने वाले 1000 रुपए देने बंद कर दिये थे। उनके ही राज में प्रदेश को डकैतों और गुंडागर्दी का गढ़ बना दिया था। इनकी फितरत से वल्लभ भवन भी न बच सका और मुख्यमंत्री के पीए खुद 281 करोड़ की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए। जहां भारतीय जनता पार्टी परिवार की तरह काम करती है वहीं काँग्रेस परिवार के लिए काम करती है। काँग्रेस की तुलना अंग्रेजों से करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी और अंग्रेजों की एक ही नीति है – फूट दलों और राज करो। I.N.D.I.A गठबंधन का सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन घमंडिया गठबंधन है और इसका उद्देश्य राजनीति है, जनकल्याण नहीं ।

पार्टी और शिवराज सरकार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं वही करते है। भाजपा में हर नेता कार्यकर्ता है और उसी हैसियत से काम करता है। भारत का प्रधानमंत्री ही हमारी ताकत है और हम उन्हीं के नेतृत्व में काम करते हैं। हमारे मुख्यमंत्री हमेशा जनता के प्रति सजग रहते हैं और इस मामले में में वो पूरे देश में नंबर 1 है। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता हर बूथ पर सजग प्रहरी बनकर खड़ा है। दिग्गजों को मैदान पर उतारने पर उन्होंने कहा कि हम सामूहिक नेतृत्व से चलने वाली पार्टी हैं। यह सब संगठन विचार करता है।
जब एंटी इन्कम्बन्सी का प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने इसे नकारते हुए कहा कि यह सब वहाँ होती है, जहां काम नहीं होता।

सत्रांत में यही कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी और हम 150 पार जाएंगे।

नमो भारत, वंदे भारत और अमृत भारत नए भारत की पहचान : वैष्णव
केन्द्रीय रेल, सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में आने वाले विधान सभा चुनावों को लेकर अपने विचार रखे । वे दूरदर्शन द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश समर में बोल रहे थे। अपने वक्तव्य के दौरान मध्य प्रदेश की डबल इंजन सरकार , भारतीय रेल और अन्य समसायिक मुद्दों पर अपने बात रखी।

शुरुआत में उन्होंने कहा कि कैसे प्रदेश की डबल इंजन की सरकार कैसे, सूबे को विकास का चोला पहना रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन का मतलब केंद्र और राज्य के बीच में एक बेहतर समन्वय है । आमतौर पर ऐसा होते है कि केंद्र द्वारा प्रदेशों में पैसे भेजे जाते हैं लेकिन कुछ सरकारें उन पैसों का सही इस्तेमाल नहीं करती।

प्रदेश में रेल की स्थिति पर पूछे जाने पर मंत्री ने बताया कि यहाँ 1741 नई पटरियाँ बनाई गई हैं। पहले जहां सरकार की तरफ से प्रदेश को सिर्फ 632 करोड़ रुपए मिलते थे, अब वह आकड़ा 13,607 करोड़ तक पहुँच चुका है। 4800 किमी के इलेक्ट्रफिकेशन का काम भी किया गया है। इसके साथ इंदौर,भोपाल, और जबलपुर को प्रादेशिक रेल्वे केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिन्हे प्रशिक्षण और गति शक्ति कार्गो टर्मिनल के केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में 3 वन्दे भारत रेल भी प्रदेश में कहती हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में उन्होंने बताया कि प्रदेश में 115 फ्लाइओवर, 826 अंडरपास एवं 80 अमृत भारत स्टेशन्स का संकल्प लिया गया है जिसमे से 35 शुरू भी हो चुके हैं । इसके अलावा बीना में सोलर प्लांट भी लगाया गया है, जिसे ग्लोबल बेस्ट जनरेशन अवार्ड से भी नवाजा गया है।

उद्यमिता को लेकर उन्होंने बताया कि आज देश में 1,10,000 स्टार्टअप और 104 यूनिकॉन्र्स हैं जिनमें आधे से ज्यादा टायर 2 और 3 शहरों से आते हैं।

बतौर विधानसभा सह प्रभारी उन्होंने कहा कि भाजपा तालाब का पानी नहीं बल्कि नदी का प्रवाह है। प्रदेश में पहले 15 महीने तक एक नाकाम सरकार ने शासन किया है। बीजेपी में केंद्र के मंत्री भी कार्यकर्ता की हैसियत से जनसेवक बनकर काम करते हैं।

अंत में उन्होंने उम्मीद जताई और लोगों को विश्वास दिलाया कि प्रदेश में एक अच्छी बहुमत के साथ सुशासन की सरकार वापस आएगी।
नेहरू परिवार ने गाँधी का नाम चुराया पर गाँधी के विचार नहीं: विश्वास सारंग

डीडी न्यूज़ द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश समर के दूसरे सत्र में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पी सी शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार गिरीश उपाध्याय ने जनता दरबार में हाज़िरी लगाई।

कैबिनेट मंत्री सारंग ने शुरुआत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की बात करती है और जो कहती है और करके दिखाती है। बात को रखते हुए उन्होंने कहा कि पहले मध्य प्रदेश बीमारू राज्य था। इस दौरान राज्य का बंटाधार हो गया था। इसीलिए जनकल्याण हम आये और आगे भी आएंगे । हमारे यहाँ जहाँ बुज़ुर्गों का होश है तो वहीं युवाओ का जोश भी है। जहाँ कांग्रेस राम का विरोध करती थी वहीं आज रामकथा गा रही है। आज प्रदेश में विकास दर 17% है। प्रति व्यक्ति आय 1,40,000 है। यह सब कुछ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत् प्रयासों से और शिवराज सिंह चौहान जी की मेहनत से संभव हो पाया है। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि हम 2023 में भी सरकार बनाएंगे ।

काँग्रेस से विधायक पी सी शर्मा ने बीजेपी पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग परेशान है। प्रदेश पर 4,00,000 करोड़ का कर्ज है। आज 1 करोड़ युवा बेरोजगार हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कलेक्टर, एस पी की नियुक्ति भी पैसों से हो रही है। व्यापम घोटाला सभी के सामने है। वचन पत्र की बात करते हुए उन्होंने कहा है कि हम वचन पत्र में लिखी हर एक योजना को पूरा करेंगे। भाजपा को राम मन्दिर और सनातन पर घेरते हुए कहा कि वो राजीव गाँधी ही थे जिन्होंने राम मन्दिर के ताले तोड़े थे। पंडित नेहरू खुद 9 साल जेल में रहे। अंत में उन्होंने यही कहा कि हमारा नेता कमल का नाथ है।

वरिष्ठ पत्रकार गिरीश उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में प्रदेशत्व का भाव होना ज़रूरी है। सरकारों को चाहिए कि वे एम पी को दिल में रखें । उन्हे यह भी सोचना चाहिए कि अगर प्रदेश पर 4,00,000 करोड़ का कर्ज है तो भविष्य में योजनाओ को भूतल पर उतारने के लिए आर्थिक पक्ष कैसा होगा?

इस मौके तीनों को जनता के पूछे गए सवालों का भी सामना करना पड़ा।

भाजपा ने राम राजा सरकार को भेजा सवा 2 लाख करोड़ का नोटिस: अब्बास हफीज़

मध्य प्रदेश समर के पांचवे सत्र में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी, मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज़ और वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा शंकर जनता से रूबरू हुए।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने शुरुआत, 2003 से पहले के मध्यप्रदेश की हालत को बयां करते हुए करी। उन्होंने कहा पहले पावर कट और टूटी सड़के प्रदेश की पहचान थी पर अब हर सकारात्मक पहलू में प्रदेश देश के टॉप 5 राज्यों में आता है। उन्होंने कहा कि हम गेहूँ और चने के उपार्जन में सबसे बड़े हैं। इसीके साथ सिंचित क्षेत्र आज 45 लाख हेक्टेयर है। औद्योगिक विकास दर 24% है। उन्होंने कांग्रेस पर झूठ, लूट और फूट की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन यह भी कहा कि कांग्रेस को सिर्फ सनातन का विरोध करना आता है।

अपनी 15 महीने की सरकार की सफलताएं गिनवाते हुए अब्बास हफीज़ ने कहा कि पद लेते ही कमलनाथ ने कर्ज माफी की फाइल पर हस्ताक्षर किए थे, जो कि मंत्री कमल पटेल ने विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा। साथ ही साथ शुद्ध के लिए युद्ध का अभियान भी छेड़ा गया। 15,000 करोड़ के पोषण आहार घोटाले और व्यापम घोटाले को या दिलाते हुए उन्होंने मौजूदा सरकार को घोटालेबाज करार दिया। सनातन के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इसी सरकार ने ओरछा में राम राजा सरकार को सवा 2 लाख करोड़ का आयकर नोटिस भेजा और इसी सरकार के दौरान सबलगढ़ में हनुमान मन्दिर को खाली करने का नोटिस भी दिया गया।

इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा शंकर ने कहा कि 45 साल पहले के मुद्दे आज भी जनता के सामने ज्यों के त्यों हैं। नेता संभावनाओ की बात करते हैं पर अब हमें संभावनाओ के दोहन की भी बात करनी होगी। इन सब में अक्सर असल मुद्दे चुनाव से बाहर हो जाते हैं। हमें विकल्पों की तलाश करनी होगी। सब्सिडी के बजाय ट्रांसमिशन लॉस को कम करने और इलाज मुफ्त देने की बजाय सरकारी अस्पतालों को और बेहतर बनाना होगा।

हम महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध; बहनों से मेरा रिश्ता इमोशनल : शिवराज सिंह चौहान

दूरदर्शन न्यूज़ द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश समर के अंतिम सत्र में सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता से रूबरू हुए। उन्होंने इस दौरान अपने कार्यकाल के दौरान किये गए प्रमुख कार्यों को जनता के सामने रखा और कमलनाथ और कांग्रेस पर शब्दों के बाण छोड़े।

अपने सत्र की शुरुआत में उन्होंने कहा कि मेरे लिए जनता भगवान है और उनकी सेवा भगवान की पूजा। उन्होंने बताया कि जब उन्हें प्रदेश मिला तब वह बीमारू और पिछड़ा था लेकिन आज यहाँ 5,00,000 की सड़कों का जाल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओ को स्थानीय निकाय में 50% आरक्षण और पुलिस भर्ती में 30% आरक्षण देने वाला पहला राज्य था। आर्थिक ताकत आज बहनों की ताकत बन गई है और आज बेटा और बेटी लैपटॉप और स्कूटी पाकर खुश हैं।

सनातन के मामले पर उन्होंने व्यंग्य कसते हुए कहा कि जो राम को नहीं मानते थे वो आज रामधुन गाते हैं और मंदिरों में त्रिपुन्ड लगाकर बैठते हैं। विपक्षी गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सत्यानाशी है। इनका मूल है, दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती। आज टिकट कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ बाँट रहे हैं।

मुख्यमंत्री पद पर उन्होंने यही कहा कि यह सब कुछ पार्टी और संगठन तय करेगा। अंत में उन्होंने यही कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल करेगी क्योंकि अभी उन्हें बहुत काम करना है और साढ़े 9 करोड़ की जनता के लिए इसे स्वर्णिम प्रदेश बनाना है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button