Uncategorized

केंद्र की भाजपा द्वारा आरक्षण समाप्त करने की षड्यंत्र के खिलाफ कांगे्रस का 15 फरवरी को प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जायेगा ज्ञापन

केंद्र की भाजपा द्वारा आरक्षण समाप्त करने की षड्यंत्र के खिलाफ कांगे्रस का 15 फरवरी को प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जायेगा ज्ञापन

भोपाल, 14 फरवरी, 2020
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग को दिये गये आरक्षण को समाप्त करने के षड्यंत्र के विरोध में कांगे्रस का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन शनिवार, 15 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे बोर्ड आफिस चैराहे पर स्थित डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के समीप आयोजित किया गया है।

प्रदेश कांगे्रस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि भाजपा द्वारा आरक्षण समाप्त करने के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन मंे प्रदेश कांगे्रस के पदाधिकारियों, कांगे्रस के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों, कांगे्रस पक्ष के इन वर्गों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। धरना-प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह भी उपस्थित होंगे।
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा पिछले कई वर्षों से अपने बयानों और कृत्यों के जरिये अजा, अजजा और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को दिये गये आरक्षण पर सुनियोजित तरीके से हमला कर रही है। अपने इसी एजेंडे पर भाजपा सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में असंवैधानिक रवैया अपनाया है।

भाजपा को बेनकाब करने और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों के संवैधानिक अधिकारी की रक्षा के लिए, भाजपा का विरोध करने के लिए कांगे्रस प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन आयोजित कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगी।

प्रदेश कांगे्रस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चैधरी, अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, प्रदेश कांगे्रस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष महेन्द्र बौद्ध और अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष अजय शाह ने इन वर्गों के नागरिकांे से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button