प्रमुख समाचार

राजगढ़ में तीन दिन पूर्व हुई भाजपा के हिंसक प्रदर्शन के दौरान हुए महिला अधिकारियों के अपमान से भाजपा नेताओं का मन नहीं भरा था इसलिए आज राजगढ़ में उनका और अपमान करने गए

राजगढ़ में तीन दिन पूर्व हुई भाजपा के हिंसक प्रदर्शन के दौरान हुए महिला अधिकारियों के अपमान से भाजपा नेताओं का मन नहीं भरा था इसलिए आज राजगढ़ में उनका और अपमान करने गए
महिला अधिकारियों के प्रति भाजपा नेताओ की घटिया, असभ्य टिप्पणी से भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच उजागर, यह टिप्पणीयाँ पूरी महिलाओं का अपमान
महिला अधिकारी के प्रति ऐसी निम्नस्तरीय टिप्पणी के लिये भाजपा नेतृत्व को माफी मांग, ऐसे नेताओं को तत्काल पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए: नरेंद्र सलूजा

भोपाल , 22 जनवरी 2020
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि राजगढ़ में सीएए के समर्थन में 19 जनवरी को भाजपा द्वारा बगैर अनुमति, कानून का उल्लंघन कर निकाली गई रैली के दौरान कानून का व कर्तव्यों का पालन कर रही महिला अधिकारियों का जिस तरह से भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओं द्वारा अपमान किया गया, उन्हें धक्का दिया गया, उनके बाल खींचे गए, उनके कपड़े खींचे गए, उन्हें धमकाया गया, उनसे अभद्र व्यवहार किया गया और उसके बाद भी जब भाजपा नेताओं का इन सब से मन नहीं भरा तो तमाम जिम्मेदार भाजपा नेता आज रिपोर्ट लिखाने के बहाने राजगढ़ पहुंच गए और महिला अधिकारी के प्रति प्रायोजित ढंग से ऐसी अपमानजनक टिप्पणी जानबूझकर करवायी गयी। आज राजगढ़ में आयोजित सभा में जानबूझकर मंच से महिला अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक व अभद्र टिप्पणियां की गई, उनका मनोबल गिराने का व उनका अपमान करने का काम किया गया।

सलूजा ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव पहले ही अधिकारियों की तुलना वेश्याओं के कपड़े से कर चुके हैं, वहीं इन महिला अधिकारियों के बारे में भाजपा नेता निरंतर निम्नस्तरीय टिप्पणी कर रहे हैं और आज जानबूझकर यह सभा आयोजित कर महिला अधिकारियों पर असभ्य व अभद्र टिप्पणीयाँ कर उनका अपमान करने का काम किया गया।
आज सभा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज जी खुलेआम महिला अधिकारियों को धमका रहे है कि ‘‘हम आपको छोड़ेंगे नहीं, क्या पिद्दी, क्या पिद्दी का शोरबा, पीसकर माटी में मिला देंगे“, वहीं गोपाल भार्गव कह रहे है कि ‘‘आप रोटी बेलती होती, आपमें गर्मी ज्यादा है“, कैलाश विजयवर्गीय कह रहे है कि“ कलेक्टर में जेएनयू वाइरस है, मै संगीत का शौकीन हूँ, जैसा गाना वैसा बजाना, राजगढ़ की जनता इसमें पिछड़ गयी“ , ऐसे बयानों से भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच व सम्मान का पता चलता है। आज की टिप्पणीयां सुन लग गया कि एक महिला जो माँ, बहन, बेटी होती है, उसके प्रति कितनी गंदी सोच भाजपा नेताओ की है। भाजपा नेताओ ने आज भड़काने का व क्षेत्र का माहौल खराब करने का काम किया।

सलूजा ने बताया कि भाजपा के पूर्व मंत्री बद्री लाल यादव महिला कलेक्टर के बारे में मंच से कह रहे हैं कि मैडम कलेक्टर कांग्रेसियों को गोदी में बैठा कर दूध पिलाती है, इससे शर्मनाक कुछ ओर हो नहीं सकता। आश्चर्य इस बात का है कि उनकी टिप्पणी पर एक भी भाजपा नेता ने माफी नहीं माँग कर अपना मौन समर्थन दिया। भाजपा नेतृत्व को इस आपत्तिजनक टिप्पणीयो पर महिलाओं से माफी मांग, पूर्व मंत्री बद्री लाल यादव व 19 जनवरी को महिला अधिकारियों का अपमान करने वाले सारे भाजपा नेताओं को तत्काल पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button